{"_id":"6814916df92e79ee8f034b56","slug":"video-class-12-student-commits-suicide-in-khekra-baghpat-reason-for-death-written-in-a-six-page-suicide-note-2025-05-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"बागपत के खेकड़ा में कक्षा बारह के छात्र की आत्महत्या, छह पेज के सुसाइड नोट में लिखी मौत की वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत के खेकड़ा में कक्षा बारह के छात्र की आत्महत्या, छह पेज के सुसाइड नोट में लिखी मौत की वजह
डिंपल सिरोही
Updated Fri, 02 May 2025 03:03 PM IST
खेकड़ा के मोहल्ला विजयनगर के रहने वाले ओमपाल का बेटा बादल(16) का श्बव गुरुवार रात कस्बे की लाइनपार बस्ती में फखरपुर अंडरपास में पड़ा मिलाl
बताया गया कि छात्र ने जहरीला पदार्थ निगलकर मौत को गले लगा लिया। उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन वहां छात्र की मौत हो गई।
छात्र बादल सर्फाबाद के जवाहर नवोदय विद्यालय में 12वीं में पढ़ता था। छात्र ने हाल ही में 12वीं की परीक्षा दी थीं। l परिजनों को उसके मोबाइल में छह पेज का मिला सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट में छात्र ने साथ में पढ़ने वाले फखरपुर गांव के एक छात्र को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया हैl सुसाइड नोट में लिखा है कि उसने साथी छात्र के उत्पीड़न से तंग आकर आत्महत्या की हैl
छात्र के परिजनों ने बताया कि उसने उन्हें कभी अपने साथ हुए उत्पीड़न के बारे में नहीं बतायाl गुरुवार की रात बादल कीटनाशक दवाई निगलने के कारण गंभीर हालत में उन्हें फखरपुर मार्ग पर पड़ा मिलाl उसके मुंह से झाग आ रहे थेl रात में ही दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में उसने दम तोड़ दियाl
पुलिस के अनुसार इस संबंध में अभी कोतवाली में शिकायत नहीं की गई हैl मृतक के परिजनों ने अभी उन्हें फोन से ही घटना की सूचना दी हैl शिकायत मिलने पर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगीl
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।