{"_id":"681488d5757b173f7401b9c2","slug":"video-18-people-were-challaned-for-violating-traffic-rules-in-mahendragarh-two-bikes-were-impounded-2025-05-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"महेंद्रगढ़ में यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले 18 का चालन, दो बाइक इंपाउंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्रगढ़ में यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले 18 का चालन, दो बाइक इंपाउंड
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ शुक्रवार सुबह पुलिस ने सख्ती दिखाई है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान में शहर थाना प्रभारी अनिल कुमार स्वयं जांच टीम के साथ सड़कों पर उतरे और वाहनों की जांच की। इस दौरान 18 वाहनों के चालान कर 28 हजार रुपये का जुर्माना किया तथा दो मोटर साइकिलों को जब्त कर थाने में पहुंचाया।
थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि यह अभियान विशेष रूप से उन मोटरसाइकिलों के खिलाफ चलाया गया जिनमें पटाखे जैसी आवाज करने वाले अवैध साइलेंसर और काली फिल्म लगी होती हैं। ऐसे वाहनों और उनसे जुड़े युवकों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं, जो नियमों की अनदेखी करते हुए मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर सड़कों पर दौड़ते हैं।
शुक्रवार को सुबह शहर के कैंची मोड़, राव तुलाराम चौक और गोशाला रोड पर अभियान के तहत वाहनों की जांच की गई। थाना प्रभारी ने आम नागरिकों से अपील की है कि कोई भी यातायात नियमों की अनदेखी न करे, वैध दस्तावेज साथ रखें और अवैध साइलेंसर या फिल्म का प्रयोग न करें, अन्यथा सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।