{"_id":"681490c7e02c7d399c02854a","slug":"video-construction-of-high-tech-toilets-started-in-bhimtal-2025-05-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bhimtal: सैलानियों की समस्या हल करेगा हाईटेक शौचालय, निर्माण शुरू; चेयरमैन टम्टा ने शुभारंभ किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhimtal: सैलानियों की समस्या हल करेगा हाईटेक शौचालय, निर्माण शुरू; चेयरमैन टम्टा ने शुभारंभ किया
भीमताल नगर के इंडस्ट्रियल एरिया वार्ड के गोरखपुर चौराहे पर शुक्रवार को नगर पालिका की ओर से हाईटेक शौचालय का निर्माण कार्य शुरू किया। चेयरमैन सीमा टम्टा ने शौचालय के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। चेयरमैन ने कहा कि गोरखपुर क्षेत्र में शौचालय नहीं होने से सैलानियों और स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्या को देखते हुए शौचालय का काम शुरू कर दिया गया है। साथ ही खुटानी क्षेत्र में शौचालय बनाने के लिए भूमि का चयन किया जा रहा है। इस दौरान ईओ उदयवीर सिंह, सभासद शुभम नैनवाल, रामपाल सिंह गंगोला, सतीश लाल वर्मा, शिप्रा जोशी, उमेश पाठक, भावना नौलिया, आशा उप्रेती, हिमांशु रौतेला, नीरज कुमार, गुंजन रौतेला आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।