{"_id":"68158d72e9dacd880d0bf9bb","slug":"video-rain-in-ferozepur-soaked-wheat-in-the-mandis-2025-05-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर में बरसात से मंडियों में गेहूं भीगां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजपुर में तेज हवाओं और बारिश के चलते मंडियों में खुले आसमान के तले पड़ी गेहूं भीग गई है । आढ़तियों का कहना है कि उन्होंने गेहूं बोरियों में डाल कर रखी थी और लिफ्टिंग का काम बहुत ही धीमा होने के चलते उनकी सारी गेहूं पानी में भीग गई है और जिससे उनका काफी नुकसान हुआ है । ट्रक वाले उनसे 14 रुपये प्रति बोरी के हिसाब से लिफ्टिंग के मांग रहे हैं जो सरेआम लूट है। उधर, डिप्टी कमिश्नर दीपशिखा शर्मा ने मंडियों का दौरा किया आढ़तियों से उनकी समस्या सुनी और डीसी ने कहा कि वह कल रात से ही मंडियों में चेकिंग कर रहे हैं। कई जगह उनको सूचना मिली थी कि खेतों में आग लगी है। मंडियों में बरसाती पानी से कितना नुकसान हुआ है । इसका जायजा लिया जा रहा है और लिफ्टिंग के बारे में कहा कि लिफ्टिंग जो धीमी चल रही है वह इस संबंधी चेक करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।