सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News: Children are taking a pledge in front of Lord Ganesha to give up phone addiction

Ujjain News: बच्चों की इस लत से परेशान अभिभावक, बप्पा के सामने दिला रहे संकल्प, मनोचिकित्सक भी मान रहे सही

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sun, 04 May 2025 11:43 AM IST
Ujjain News: Children are taking a pledge in front of Lord Ganesha to give up phone addiction
हे विघ्नहर्ता हमको अच्छी बुद्धि देना, विद्या देना, मैं मम्मी-पापा दादा-दादी और नाना-नानी सहित सभी बड़ों की बात मानूंगा। मैं जिद नहीं करूंगा, मैं मोबाइल पर गेम नहीं खेलूंगा, बड़ों की बात सुनूंगा...कुछ ऐसा ही संकल्प इन दोनों उज्जैन से 6 किलोमीटर दूर स्थित श्री चिंतामन गणेश मंदिर परिसर में स्थित विघ्नहर्ता गणेश मंदिर के दरबार में सुनाई दे रहा है। यहां बड़ी संख्या में अभिभावक अपने बच्चों को लेकर पहुंच रहे हैं, जोकि पूजन अर्चन के साथ बच्चों को मोबाइल छुड़वाने का संकल्प दिलवा रहे हैं।

पं ईश्वर शर्मा, पुजारी विघ्नहर्ता गणेश मंदिर

विघ्नहर्ता गणेश मंदिर के पुजारी पं ईश्वर शर्मा ने बताया कि वर्तमान में अभिभावक सबसे अधिक इस बात से परेशान है कि उनके बच्चे बुरी तरह मोबाइल की जड़ में है कोई इसके बिना खाना नहीं खाता तो कोई मोबाइल छुड़ाने पर चिड़चिड़ा हो जाता है बच्चों की इस जिद के आगे माता-पिता ही नहीं परिवार के अन्य सदस्यों को भी झुकना पड़ता है बच्चों की मोबाइल देखने की आदत अब अभिभावकों के लिए बड़ी समस्या बन चुकी है जिसको लेकर अभी भाव कौन है मेरे पास आकर कई बार शिकायत की थी। फिर मेने बच्चों को मंदिर बुलाकर मोबाइल छोड़ने का संकल्प दिलाना शुरू किया अब स्थितियां कुछ ऐसी है कि प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं और बच्चों को मोबाइल छुड़वाने का संकल्प देते हैं। सबसे अधिक छुट्टी के दिनों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं और बच्चों को संकल्प दिलवाने के साथ ही पूजन अर्चन भी करवाते हैं। पूजन अर्चन के बाद मूषक के कानो में अच्छे से पढ़ाई की बात कहते है।

ये भी पढ़ें- प्रदेश में आज भी जारी रहेगा बारिश का दौर, 45 जिलों में अलर्ट, अगले तीन दिन ऐसा ही रहेगा मौसम

यहां स्थित है यह मंदिर
शहर से 6 किलोमीटर दूर चिंतामण गणेश मंदिर की मान्यता है कि त्रेता युग में 14 वर्ष के वनवास के दौरान भगवान राम, लक्ष्मण और सीता ने उज्जैन के शिप्रा नदी किनारे राम घाट पर दशरथ जी का पिंडदान किया और उसके बाद दक्षिण दिशा में चलते हुए मंदिर के पास आकर वटवृक्ष के नीचे आराम कर ही रहे थे कि सीता मैया को पूजन करने का मन किया इस दौरान वटवृक्ष के पास भगवान चिंतामन, इच्छामन और सिद्धिविनायक की मूर्ति देख उन्होंने प्रथम पूजन इस मंदिर में किया था। हालांकि इस दौरान जलाभिषेक करने के लिए जब उन्हें जल नहीं मिला तो लक्ष्मण जी अपने बाण से मंदिर के सामने ही बाणगंगा के रूप में जल को पाताल से जमीन पर ले आए थे तभी से यहां पर बावड़ी का नाम बाणगंगा और लक्ष्मण बावड़ी रखा गया था। इसी बावड़ी के पास विराजित है विघ्नहर्ता गणेश मंदिर।

मनोचिकित्सक बोले- यह अच्छा प्रयास
मनोचिकित्सक डॉ. पराग ढोबले ने बताया कि मोबाइल संबंधी लत को लेकर अभिभावक काफी परेशान हैं। किसी मामले को धार्मिकता से जोड़कर बच्चों को मोबाइल से दूर रखना अच्छा प्रयास है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

काशी के 129 साल के योग गुरु का निधन

04 May 2025

थाना और आवासीय परिसर के निर्माण की गुणवत्ता मिली खराब, जिलाधिकारी को निरीक्षण में मिली खामियां

03 May 2025

कृपा धाम मंदिर में संगीतमय भक्तमाल कथा के समापन पर झूमे श्रद्धालु

03 May 2025

ठेका खुलने के विरोध में भड़के लोग, जाम लगा की नारेबाजी

03 May 2025

Bihar News : ऐतिहासिक स्थलों के पास बने होटलों में मचा हड़कंप, कई लड़के और लड़कियां गिरफ्तार

03 May 2025
विज्ञापन

आतंकवाद के खिलाफ चला हस्ताक्षर अभियान, आतंकियों की जल्द गिरफ्तारी कर फांसी देने की मांग

03 May 2025

महापौर ने विक्टोरिया मिल से मछली हाता तक बुलडोजर चलवाकर अतिक्रमण हटवाया

03 May 2025
विज्ञापन

Khargone: पुरानी बाइक के चोरों की तलाश में निकली पुलिस को मिल गए साल भर पुराने मामलों के चोर, भेजा जेल

03 May 2025

नारनौल मंडी में अभी भी करीब 16 हजार 186 क्विंटल सरसों का उठान बाकी, किसानों में चिंता

दुकान पर किशोरी ने युवक पर किया ब्लेड से हमला, पेट व हाथ पर हुआ घाव, सामने आया वीडियो

03 May 2025

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के जन्मदिन पर आयोजित होगा रक्तदान शिविर

03 May 2025

डाक कर्मी ने दोस्तों के साथ मिलकर लूट को दिया अंजाम, पुलिस ने किया खुलासा

Alwar News: आर्थिक तंगी ने ली एक और जान; कर्ज से परेशान युवक ने खाया जहर, चार बच्चों को छोड़ गया पीछे

03 May 2025

Murder Case : अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर की हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

03 May 2025

गंगा सप्तमी पर काशी के घाटों पर गूंजा जय गंगे का जयघोष

03 May 2025

विश्व हास्य दिवस: व्यायाम के साथ मन मस्तिष्क और शरीर को निरोगी रखता है हास्य

03 May 2025

स्कूल बस की चपेट में आया चौकीदार, हुई मौत

03 May 2025

सीवर-नालियां जाम, जलभराव व कीचड़ से लोग परेशान

03 May 2025

गुरुग्राम में घर का ताला तोड़ 18 लाख नकदी, 16 तोला सोना व आधा किलो चांदी चुराई

03 May 2025

आधी रात घर में घुसे चोर: CCTV फुटेज आई सामने, कनपटी पर बंदूक रखकर लूट की वारदात को दिया अंजाम

03 May 2025

5 मई से शुरू होगा सुशासन तिहार का तीसरा चरण, 50 स्थानों पर आयोजित होंगे समाधान शिविर

Umaria Weather: उमरिया में बदला मौसम का मिजाज, कहीं बारिश तो कहीं ओलावृष्टि से फसल को नुकसान की आशंका

03 May 2025

Dindori:  प्रेमी संग मिलकर बहू ने रिटायर्ड शिक्षक के घर की चोरी की, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा

03 May 2025

Narmadapurm:  ड्यूटी से लापता हुए आरक्षक का शव 24 घंटे बाद नर्मदा नदी से बरामद, आईजी ने जताया मौत पर दुख

03 May 2025

Khargone: सरकारी स्कूल में महिला प्राचार्य और लाइब्रेरियन में पहले चले थप्पड़, फिर हुई पटका पटकी; हुआ निलंबन

03 May 2025

मंडी में भीगे गेहूं को सूखाने का काम जारी, बारिश के कारण हुआ नुकसान

सर्राफ को दी श्रद्धांजलि...आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस को 72 घंटे का समय, फिर सड़कों पर उतरेंगे व्यापारी

03 May 2025

मिर्जापुर में नाव से गंगा में छलांग लगाने वाली युवती की पहचान हुई, नहीं मिला शव, प्रयास जारी

03 May 2025

सोनभद्र में भाजपा अल्पसंख्यक प्रबुद्ध संवाद का आयोजन हुआ, वक्फ कानून में संशोधन पर प्रकाश डाला गया, बोले मजबूत होंगे पिछड़े मुसलमान

03 May 2025

जौनपुर में वक्फ कानून पर हुई चर्चा, बीजेपी जिलाध्यक्ष ने कहा सियासी पार्टियां लोगों को बरगलाने का काम कर रही हैं

03 May 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed