सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News : Criminals killed property dealer murder Case vaishali news hajipur bihar police

Murder Case : अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर की हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sat, 03 May 2025 09:43 PM IST
Bihar News : Criminals killed property dealer murder Case vaishali news hajipur bihar police
वैशाली जिला के नगर थाना क्षेत्र के मस्जिद चौक के पास बदमाशों ने नमाज पढ़कर निकले प्रॉपर्टी डीलर को गोली मार कर घायल कर दिया। गोली चलने की आवाज सुनकर काफी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। आसपास के लोगों ने आनन-फानन में घायल को इलाज के लिए लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया। परिजन उन्हें शहर के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। अधेड़ की मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इधर घटना की सूचना की सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गयी है। पुलिस मौके से एक खोखा बरामद किया है। मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के मुफ्ती मोहल्ला निवासी स्व मो कलामुद्दीन अंसारी के पुत्र मो सबीर आलम मगरीव (55) के रूप में की गई है। बाते जाता है कि वह मस्जिद का सचिव भी था। 

 यह खबर भी पढ़िए -Bihar News : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नये हाईटेक PMCH का किया लोकार्पण, पहले फेज में 1117 बेड से हुई शुरुआत

घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि शनिवार की देर शाम मो सबीर आलम मगरीव नमाज पढ़ने के लिए थाना चौक के पास स्थित मस्जिद में गये थे। नमाज पढ़ कर जैसे ही वह मस्जिद से बाहर निकले, नगर थाना से महज 20 मीटर की दूरी पर पूर्व से घात लगाकर बैठे बेखौफ बदमाश ने काफी करीब से उनके सीने में गोली मार दी। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर जुट गए। लोगों ने आनन-फानन में घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से रेफर के बाद परिजन उसे जौहरी बाजार स्थित एक नर्सिंग होम में भर्ती कराये, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। 

यह खबर भी पढ़िए -Bihar Teacher: अब शिक्षकों की सैलरी सबसे पहले, फिर अफसरों का वेतन आएगा; तीन दिनों में टीचर पोस्टिंग भी

घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष सुनील कुमार पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर स्थानीय लोगों से पूछताछ कर बदमाशों के भागने की दिशा में छापेमारी शुरु कर दी है। शहर के सबसे व्यस्तम इलाका घटना से आक्रोशित लोगों ने शहर के त्रिमूर्ति चोक के पास सड़क पर टायर जलाकर सड़क जाम कर दिया। इस दौरान लोगों ने एक ई-रिक्शा को भी पलट दिया। सड़क जाम की सूचना मिलते ही सदर एसडीओ रामबाबू बैठा। हेड कार्टर डीएसपी अबू जफर इमाम के साथ टाउन थाना। सदर थाना, गंगाब्रिज तथा औद्योगिक थाना की पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंच गये। लोगों के आक्रोश को देखते हुए अधिकारी ने पुलिस लाइन से भी अतिरिक्त बल को बुलाकर घटना स्थल के साथ त्रिमूर्ति चौक के पास तैनात कर दिया।

घटना के बाद लोगों के आक्रोश के देखते हुए डीएम यशपाल मीणा, एसपी ललित मोहन शर्मा सदर अस्पताल पहुंच कर मृतक के परिजनों से आवश्यक पूछताछ की तथा हेड क्वार्टर डीएसपी एवं नगर थानाध्यक्ष को कई आवश्यक निर्देश दिए, इस दौरान एसपी ने मृतक के परिजनों को हर संभव मदद करने तथा आरोपितों को गिरफ्तार कर स्पीडी ट्रायल के जरिय सजा दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद भी लोग आरोपितों की गिरफ्तारी के मांग करते हुए सड़क जाम कर डटे थे. खबर लिखे जाने तक डीएम एसपी भी सदर अस्पताल में डटे थे।
यह खबर भी पढ़ें -Bihar news: केंद्रीय मंत्री बोले- आतंकवादी और उनके आका को मिलेगी बड़ी सजा, पीएम मोदी ने दी सेना को खुली छूट
 
गोली मार की हत्या के बाद लोग हंगामा करते हुए
गोली मार की हत्या के बाद लोग हंगामा करते हुए- फोटो : credit
 
गोली मार की हत्या के बाद लोग हंगामा करते हुए
गोली मार की हत्या के बाद लोग हंगामा करते हुए- फोटो : credit
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

भदोही के कौलापुर में तेज रफ्तार का कहर, बाइक ने मारी टक्कर, कालीन बुनकर की मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

03 May 2025

Salumber News: सलूंबर पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान पकड़ा सवा करोड़ रुपये के पुराने नोटों का जखीरा, तीन गिरफ्तार

03 May 2025

हिसार में जलघरों को भरने के लिए बालसमंद नहर में फिर छोड़ा पानी,8 ट्रैक्टर पंपसेट लगाए

03 May 2025

रायपुर में तेज हवाओं के साथ हुई झमाझम बारिश

03 May 2025

Rampur Bushahr: निथर में हुई हिमाचल किसान सभा की बैठक,विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा

03 May 2025
विज्ञापन

कर्णप्रयाग में अतिक्रमण हटाने के लिए पालिका और पुलिस का संयुक्त अभियान

03 May 2025

झांसी समाचार: तेज धूल भरी आंधी ने झांसी में भीषण गर्मी से राहत दिलाई

03 May 2025
विज्ञापन

Kullu: कुल्लू में पुलिस जवानों और कर्मचारियों ने लिया ड्रोन प्रशिक्षण

03 May 2025

VIDEO: दतिया ना पहुंच पाएं...तो आगरा में करें मां पीतांबरा देवी के दर्शन

03 May 2025

कानपुर में गंगा में बहा 10 करोड़ लीटर गंदा पानी, शासन को रिपोर्ट…जल निगम को नोटिस

03 May 2025

दादरी में मणप्पुरम चोरी में पूर्व या मौजूदा स्टाफ का ही हाथ, 5 के खिलाफ एफआईआर दर्ज

03 May 2025

Kanpur: कॉलोनी के पास डाला जा रहा स्लज, गंदगी और जहरीली गैस से लोग पड़ रहे बीमार

03 May 2025

समाधान दिवस पर पहुुंचे डीएम, सुनी समस्याएं

03 May 2025

शैक्षिक गुणवत्ता के साथ-साथ विशिष्ट बच्चों पर फोकस करें: जेडी

03 May 2025

दादरी पुलिस ने महिला नशा तस्कर को 6 दिन के रिमांड पर लिया, कोर्ट ने उसके साथी को भेजा जेल

03 May 2025

Sikar News: खाटू श्याम जी मार्ग पर कैंपर ने मारी श्रद्धालुओं से भरे टेंपो को टक्कर; दो लोगों की मौत, 5 गंभीर

03 May 2025

सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत

03 May 2025

भाजपा पिछड़ा मोर्चा के अधिकारियों ने जातीय जनगणना होने पर जताई खुशी

03 May 2025

भूलेख का चला सर्वर,खतौनी के लिए लगी भीड़

03 May 2025

संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम ने सुनीं समस्याएं

03 May 2025

सदर तहसील में समस्याओं का सामना करना पड़ा

03 May 2025

जिला अस्पताल के ओपीडी में मरीजों की भीड़ उमड़ी

03 May 2025

डिप्टी सीएमओ डॉ केपी सिंह ने किया निरीक्षण

03 May 2025

धार्मिक यात्रा पर महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशा नंद गुरू पहुंचे नेपाल

03 May 2025

कैथल में ऑल्टो कार पेड़ से टकराकर हुई दुर्घटनाग्रस्त, 28 वर्षीय युवक की मौत

03 May 2025

महेंद्रगढ़ में मौसम विभाग की चेतावनी के बावजूद जिम्मेदारों ने नहीं दिखाई उठान में गंभीरता

नारनौल में फाइल देने के बहाने घर के अंदर घुस कर तानी पिस्तोल, शोर मचाया तो भागा आरोपी

शादी तय हुई तो प्रेमिका पर फेंक दिया था तेजाब

03 May 2025

हमीरपुर में बेटी की शादी से पहले किसान ने की आत्महत्या, बबूल के पेड़ से लटका मिला शव

03 May 2025

ध्वज मंदिर गए श्रद्धालु तेज बारिश और ओलावृष्टि में फंसे, पुलिस ने बचाया

03 May 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed