सलूंबर में उदयपुर-सलूंबर मेगाहाइवे पर पुलिस को नाकाबंदी के दौरान बड़ी सफलता हाथ लगी है। एक संदिग्ध कार की तलाशी के दौरान पुलिस ने उसमें छिपाकर ले जाए जा रहे लगभग सवा करोड़ रुपये के पुराने नोट बरामद किए हैं। इसके बाद कार में सवार तीन लोगों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
यह भी पढ़ें- Ajmer News: पहलगाम हमले के बाद पुलिस हाई अलर्ट पर, अब तक 28 बांग्लादेशी हिरासत में; सघन तलाशी अभियान जारी
पुलिस के अनुसार जब्त की गई राशि में 500 और 1000 रुपये के नोट शामिल हैं, जो कि नोटबंदी के बाद अवैध घोषित किए जा चुके हैं। पकड़े गए आरोपी नोटों के स्रोत और मकसद के बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं दे पाए हैं।
थानाधिकारी मनीष खोईवाल के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई को पुलिस की सतर्कता का परिणाम माना जा रहा है। फिलहाल तीनों आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है और पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि इतने बड़े पैमाने पर पुराने नोटों का परिवहन किस उद्देश्य से किया जा रहा था। इस कार्रवाई से इलाके में हलचल मच गई है।