{"_id":"6815e7ffe41ae96abe0ee764","slug":"video-dadri-police-took-a-female-drug-smugglers-on-6-day-remand-court-sent-her-partner-to-jail-2025-05-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"दादरी पुलिस ने महिला नशा तस्कर को 6 दिन के रिमांड पर लिया, कोर्ट ने उसके साथी को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दादरी पुलिस ने महिला नशा तस्कर को 6 दिन के रिमांड पर लिया, कोर्ट ने उसके साथी को भेजा जेल
चरखी-दादरी में 11 किलो 50 ग्राम सुल्फा के साथ पकड़े गए हिसार के पुट्ठी निवासी जिले सिंह को पुलिस ने न्यायलय के आदेश पर जेल भेज दिया है जबकि उसकी तस्कर महिला साथी बिहार के चंपारण निवासी गीता को 6 दिन के रिमांड पर लिया है। चरस की खेप महिला लेकर आई थी और उससे इस संबंध में पूछताछ की जाएगी। हालांकि जिले सिंह का भी चरस तस्करी में हिस्सा था।
शनिवार को दादरी हेडक्वार्टर डीएसपी धीरज सिंह ने प्रेसवार्ता की। इसमें उन्होंने बताया कि आरोपी महिला तस्कर गीता और उसका साथी जिले सिंह आधा-आधा मुनाफा कमाने के लिए चरस की खेप लेकर आए थे और उसकी आगे डिलीवरी देने जा रहे थे। उन्होंने बताया कि आरोपी महिला तस्कर से पूछताछ कर ये पता लगाया जाएगा कि वो चरस की खेप कहां से लेकर आई थी और कहां देकर आ रहे थे? फिलहाल महिला तस्कर से पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है।
बता दें कि सीआईए टीम शुक्रवार को अपराध की रोकथाम के लिए बौंदकलां थाना क्षेत्र में गश्त कर रही थी। उसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि हिसार के पुट्ठी गांव निवासी जिले सिंह और बिहार के चंपारण निवासी गीता मादक पदार्थ तस्कर है। वो ईको में सवार होकर दादरी की तरफ नशीला पदार्थ बेचने के लिए आएंगे और अगर बौंदकलां नहर पर नाकाबंदी की जाए तो उन्हें काबू किया जा सकता है।
सूचना के आधार पर सीआईए ने नहर पुल पर नाकाबंदी कर दोनों को 11 किलो 50 ग्राम चरस समेत काबू कर लिया था। शनिवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने गीता का पुलिस रिमांड मंजूर किया जबकि जिले सिंह को जेल भेजने का आदेश दे दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।