Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Mahendragarh/Narnaul News
›
In Narnaul, on the pretext of giving a file, he entered the house and pointed a pistol, when a noise was made, the accused ran away
{"_id":"6815e6ce4065f116f4062903","slug":"video-in-narnaul-on-the-pretext-of-giving-a-file-he-entered-the-house-and-pointed-a-pistol-when-a-noise-was-made-the-accused-ran-away-2025-05-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल में फाइल देने के बहाने घर के अंदर घुस कर तानी पिस्तोल, शोर मचाया तो भागा आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल में फाइल देने के बहाने घर के अंदर घुस कर तानी पिस्तोल, शोर मचाया तो भागा आरोपी
नारनौल में इन दिनों अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। अब हुडा सेक्टर में एक घर में घुसकर पिस्तोल की नोक पर लूटपाट करने की कोशिश की गई है। पुलिस शिकायत में हुडा सेक्टर एक निवासी विष्णु प्रसाद ने बताया कि दो मई को शाम के करीब साढे तीन बजे उनके घर की घंटी बजी। जिसके बाद उसकी पत्नी ने गेट खोला तो एक व्यक्ति ने पूछा कि बाबूजी हैं क्या?।
उसकी पत्नी ने कहा की घर पर ही है, इसके बाद युवक बोला एक फाइल देनी है। जिसके बाद आरोपी अंदर आ गय और बैठने के लिए कहा। उसने बताया कि उस समय वह खाना खा रहा था। उसे पता चला तो वह देखने के लिए उठा इतनी देर में उसने अंदर आकर उस पर पिस्टल तान दी। मैंने तेज आवाज में उसे पूछा क्या बात है, क्या चाहता है।
उसने मेरे बेटे हर्षित का नाम लिया तो मैंने कहा क्या बात है क्या चाहिए। इस दौरान उसकी पत्नी चोर चोर शोर मचा कर बाहर की तरफ भागने लगी। जिसके बाद आरोपी भी पीछे-पीछे यह कहते हुए भागा की मार दूंगा बाहर मत जाना। फिर आरोपी अपनी बाइक पर बैठ कर भाग गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और आगामी कार्रवाई में जुट गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।