{"_id":"6815ebfda71328762f0936bb","slug":"video-former-or-current-staff-involved-in-manappuram-theft-in-dadri-fir-lodged-against-5-people-2025-05-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"दादरी में मणप्पुरम चोरी में पूर्व या मौजूदा स्टाफ का ही हाथ, 5 के खिलाफ एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दादरी में मणप्पुरम चोरी में पूर्व या मौजूदा स्टाफ का ही हाथ, 5 के खिलाफ एफआईआर दर्ज
चरखी-दादरी में मणप्पुरम गोल्ड लोन एनबीएफसी दादरी शाखा में हुई चोरी का आरोप स्टाफ पर भी लगा है। शुक्रवार देर शाम फील्ड जोनल मैनेजर रवि के. ने पुलिस को शिकायत देकर ब्रांच हेड प्रयास खत्री, जूनियर स्टाफ अंकित, एरिया मैनेजर रामसिंह समेत पूर्व ब्रांच हेड विजय और पूर्व ब्रांच हेड सहायक दीपेंद्र के खिलाफ केस दर्ज कराया है। एजेंसी के अधिकारी ने भी माना कि चोरी में इनमें से किसी का पूरा-पूरा हाथ है।
बता दें कि वीरवार रात दादरी के परशुराम चौक समीप स्थित मणप्पुरम गोल्ड लोन एजेंसी के मुख्य शटर का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था। अहम बात यह रही कि स्ट्रॉंग रूम में रखी सेफ को तोड़ने की बजाय दो चाबियों से खोला गया।
फील्ड जोनल मैनेजर रवि के. ने पुलिस शिकायत में बताया कि एजेंसी की शाखा से 6 किलो 600 ग्राम और 8 मिलीग्राम सोना चोरी हुआ है जिसकी कीमत करीब 5 करोड़ आंकी गई है। वहीं, एजेंसी की सेफ से कुल 14,02,519 रुपये कैश चोरी हुआ है। शिकायत के आधार पर दादरी शहर थाना पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, डीएसपी हेडक्वार्टर धीरज कुमार का कहना है कि सेफ को तोड़ने की बजाय खोला गया है और इसके चलते एजेंसी स्टाफ का इसमें हाथ होने का अंदेशा है। मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही इस वारदात को सुलझा दिया जाएगा। वहीं, पुलिस के शहर में लगे सीसीटीवी खंगालने से नकाबपोश दो युवक नजर आए हैं और उन्होंने ही वारदात की है।
दो दिन बाद लगना था हाई सिक्योरिटी सिस्टम
पुलिस सूत्रों की माने तो एजेंसी अधिकारियों के साथ हुई बातचीत में सामने आया है कि एजेंसी की दादरी शाखा में दो दिन बाद हाई सिक्योरिटी सिस्टम लगना था। इसके बाद सेफ और अन्य ताले फिंगर प्रिंट और मुख्यालय से अनुमति मिलने के बाद ही खुलते। नया सिक्योरिटी सिस्टम लगने से पहले ही वारदात को अंजाम दे दिया गया।
स्टाफ के हाथ होने का यूं अंदेशा
एजेंसी शाखा परिसर के अंदर जो तार काटे गए हैं उनकी तमाम जानकारी चोरों को थी। चोरों को ये पता था कि कौन-सी तार काटने से इंटरनेट व सीसीटीवी रिकॉर्डिंग बंद होगी। इसके अलावा ये भी जानकारी थी कि अलार्म सिस्टम कहां से बंद करना है। वहीं, सेफ के ताले तोड़ने की बजाय खोलकर चोरी करने से स्टाफ पर शक और प्रबल हो रहा है।
अधिकारी के अनुसार
फील्ड जोनल मैनेजर रवि के. की शिकायत पर पुलिस ने एजेंसी के ब्रांच हेड समेत तीन कर्मचारियों और दो पूर्व कर्मचारियों पर केस दर्ज कर लिया है। स्टाफ पर पुलिस को भी शक है। मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही वारदात ट्रेस कर दी जाएगी। -धीरज कुमार, डीएसपी हेडक्वार्टर, दादरी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।