Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Water was again released in the Balsamand canal to fill water tanks in Hisar, 8 tractor pump sets were installed
{"_id":"6815f1a2a28f72f9680ea252","slug":"video-water-was-again-released-in-the-balsamand-canal-to-fill-water-tanks-in-hisar-8-tractor-pump-sets-were-installed-2025-05-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार में जलघरों को भरने के लिए बालसमंद नहर में फिर छोड़ा पानी,8 ट्रैक्टर पंपसेट लगाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार में जलघरों को भरने के लिए बालसमंद नहर में फिर छोड़ा पानी,8 ट्रैक्टर पंपसेट लगाए
नहरों में बचे हुए पानी को खेती के लिए पूरी तरह से बंद कर पंपसेट के जरिए जलघरों में डाला जा रहा है। शुक्रवार की शाम से बालसमंद माइनर में एक बार फिर से पानी छोड़ा गया है। जिससे जलघरों को भरने के लिए 8 ट्रैक्टर पंप सेट लगाए गए हैं। जिसमें चार पंपसेट कैमरी वाले वाले जलघर के लिए लगाए गए हैं। चार पंपसेट तोशाम रोड स्थित एचएसवीपी के जलघर को भरने के लिए लगाए गए हैं।
कैमरी रोड़ जलघर में शनिवार शाम 4 बजे तक करीब पौने 8 फीट पानी भरा गया है। जलघर में 11 फीट तक जल भरा जा सकता है। अगर यह जलघर पूरा 11 फीट तक भरा जाएगा तो इससे 15 दिन काम चलता है। फिलहाल कैमरी रोड जलघर में करीब 10 दिन का पानी है। अगर एक दिन छोड़कर एक दिन आपूर्ति की जाएगी तो 20 दिन तक काम चलाया जा सकता है।
तोशाम रोड़ पर एचएसवीपी के जलघर को भरने के लिए भी 4 ट्रैक्टर के साथ 8 पंपसेट लगाए गए हैं। इस जलघर में करीब 7 फीट पानी है। जिससे 8 से 9 दिन तक की काम चल सकता है। अगर एक दिन छोड़कर एक दिन आपूर्ति दी जाए तो यहां करीब 16 -17 दिन काम चल सकता है। इस जलघर से अर्बन एस्टेट टू, सेक्टर 1-4, सेक्टर 3-5 , सेक्टर 9-11 को पानी की आपूर्ति होती है।
जलघरों को नहरी पानी से भरने के लिए राणा माइनर में 10 ट्रैक्टर पंप सेट, 12 साइफन, 4 बिजली पंप लगाए गए हैं। जिससे महाबीर कालोनी के जलघर में पानी पहुंचाया जा रहा है। जिससे पुराने शहर को पानी की आपूर्ति की जाएगी। इसके अलावा स्काडा जलघर के लिए भी अतिरिक्त पंप लगाए गए हैं। डीसी ने 33 अतिरिक्त पंप सेट लगाकर जलघरों को भरने के निर्देश दिए थे। सिंचाई विभाग, जनस्वास्थ्य विभाग, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारी नियमित तौर पर जलघरों की रिपोर्ट अधिकारियों को भेज रहे हैं। सभी सूचनाएं उच्च अधिकारियों के व्हाटस एप ग्रुप में भी साझा की जा रही हैं।
इस समय सबसे कम पानी महाबीर कालोनी के जलघरों में हैं। यहां दो जलघर हैं। जिसमें एक जलघर पूरी तरह से खाली तथा दूसरे में आधा पानी है। इन जलघर से पुराने शहर के बड़े हिस्से को पानी की आपूर्ति की जाती है। जलघराें को भरने के लिए बोरवेल भी चलाए जा रहे हैं। जलघरों में नहरी पानी में 25 प्रतिशत तक बोरवेल का पानी मिलाया जा रहा है।
नहरों में उपलब्ध पानी से जलघरों को भरने के लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए अतिरिक्त पंपसेट लगाए गए हैं। जिन पर दिन रात काम चल रहा है। अपनी पूरी क्षमता के हिसाब से पानी को स्टोरेज करेंगे तो 15-20 दिन आराम से निकल जाएंगे। इसके बाद नहरों में नियमित तौर पर पानी की आपूर्ति शुरू होने की संभावना है। जिसके बाद किसी तरह की दिक्कत नहीं रहेगी। -अनीश यादव, उपायुक्त, हिसार।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।