{"_id":"6815e6d57e0bdbbf41065eea","slug":"video-despite-the-weather-departments-warning-in-mahendragarh-the-responsible-people-did-not-show-seriousness-in-lifting-the-rain-2025-05-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"महेंद्रगढ़ में मौसम विभाग की चेतावनी के बावजूद जिम्मेदारों ने नहीं दिखाई उठान में गंभीरता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्रगढ़ में मौसम विभाग की चेतावनी के बावजूद जिम्मेदारों ने नहीं दिखाई उठान में गंभीरता
मौसम विभाग की ओर से अंधड़ व बूंदाबांदी की चेतावनी के बावजूद भी महेंद्रगढ़ व सतनाली मंडियों में जिम्मेदारों ने उठान को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई। दोनों मंडियों में 20 हजार क्विंटल सरसों खुले आसमान तले पड़ी है। उठान को लेकर गंभीरता का आलम यह है कि ढेरियों में पड़ी सरसों को बैगों में भी नहीं भरवाया गया है।
वीरवार देर रात को हुई पांच एमएम बारिश में भीगने के साथ शनिवार सुबह पांच बजे हुई बारिश में दोबारा से भीगने के बाद नमी होने के कारण दोपहर तक सूखाने के बाद उठान शुरू हो पाया।
महेंद्रगढ़ के बस स्टैंड के वर्कशॉप पर बने अस्थाई खरीद केंद्र पर बूंदाबांदी ने 7200 क्विंटल सरसों भीगी। वहीं जिम्मेदारों को उपज बचाने के लिए महज 20 तिरपालों का सहारा है लेकिन उनमें से भी अधिकांश पुराने होकर फट चुके हैं। बूंदाबांदी होने से सरसों में हुई नमी को सुखाने के लिए दोपहर बाद ही उठान शुरू हो पाया। अस्थाई खरीद केंद्र पर एक अप्रैल से 30 अप्रैल तक कुल 3450 किसानों ने 75 हजार क्विंटल सरसों की खरीद की गई थी। 67800 क्विंटल सरसों का उठान कर लिया गया था।
लेकिन इस समय 7200 क्विंटल सरसों के 16 हजार बैग मंडी में शेष हैं। वहीं सतनाली मंडी में भी टीनशैड का अभाव खल रहा है। मौसम विभाग की चेतावनी के बावजूद भी जिम्मेदारों ने उपज को बचाने के लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं नहीं की। अभी तीन दिन तक बारिश व अंधड़ की चेतावनी है ऐसे में खरीद की गई पूरी उपज को सुरक्षित गोदामों में पहुंचाना किसी चुनौती से भी कम नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।