सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Weather changed in Umaria, there is a possibility of damage to crops due to rain

Umaria Weather: उमरिया में बदला मौसम का मिजाज, कहीं बारिश तो कहीं ओलावृष्टि से फसल को नुकसान की आशंका

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उमरिया ब्यूरो Updated Sat, 03 May 2025 08:30 PM IST
Weather changed in Umaria, there is a possibility of damage to crops due to rain
उमरिया जिले में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। शनिवार को उमरिया जिले के विभिन्न हिस्सों में मौसम ने अपनी दिशा बदली और कई स्थानों पर रिमझिम बारिश दर्ज की गई। वहीं, पाली विकासखंड के ग्राम सुंदर दादर में ओलावृष्टि होने की जानकारी सामने आई है।

सुंदर दादर गांव में दोपहर बाद अचानक बादल छा गए और कुछ ही देर में ओले गिरने लगे। ग्रामीणों के अनुसार, लगभग 5 से 10 मिनट तक लगातार छोटे-बड़े आकार के ओले गिरे, जिससे खेतों में खड़ी मूंग और उड़द की फसल पर प्रतिकूल असर पड़ा है। किसानों का कहना है कि इस समय ये फसलें फलने की अवस्था में थीं, और ओलावृष्टि से नाजुक पौधों को भारी नुकसान हो सकता है।

उमरिया जिले के अन्य क्षेत्रों में भी मौसम में ठंडक महसूस की गई है। हल्की बारिश और तेज हवाओं के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे दिन में भी ठंडी हवा का अहसास हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दो-तीन दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रह सकता है और बादल छाए रहने की संभावना है।

कृषि विभाग ने भी स्थिति पर नजर बनाए रखने की बात कही है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यदि ओलावृष्टि अधिक मात्रा में हुई है तो नुकसान का सर्वे कराकर प्रभावित किसानों को मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

पढ़ें: आंधी-तूफान ने मचाई भारी तबाही, चार नगर पालिका क्षेत्रों में बिजली ठप; सैकड़ों पेड़ धराशाई    

गौरतलब है कि रबी सीजन की समाप्ति और खरीफ की तैयारी के बीच यह समय दलहनी फसलों के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है। ऐसे में मौसम का यह अचानक बदला मिजाज किसानों के लिए चिंता का विषय बन गया है।

किसान अब सरकार और प्रशासन से उम्मीद लगाए बैठे हैं कि उन्हें उचित सहायता मिलेगी, जिससे उनकी मेहनत बेकार न जाए। फिलहाल मौसम की इस करवट ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि खेती पूरी तरह प्रकृति की दया पर निर्भर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Jaisalmer News: पहलगाम में आतंकी हमले के बाद पुलिस अलर्ट पर, बाहरी लोगों का कर रही वेरिफिकेशन

03 May 2025

अयोध्या में घाटों से दूर हुई पवित्र सरयू की जलधारा, श्रद्धालुओं को डुबकी लगाने में होती कठिनाई

03 May 2025

राम मंदिर में अप्रैल 2026 से श्रद्धालु कर सकेंगे रामकथा संग्रहालय की गैलरी का दीदार

03 May 2025

लखनऊ में हटाने के 24 घंटे के भीतर ही रेलवे लाइन किनारे झुग्गियों का फिर कब्जा

03 May 2025

माद्री काकोटी और नेहा सिंह राठौर पर दर्ज मुकदमे के विरोध में आइसा कार्यकर्ताओं ने मनाया प्रतिरोध दिवस

03 May 2025
विज्ञापन

बहराइच में सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह पर नहीं लगेगा मेला, प्रशासन ने नहीं दी अनुमति

03 May 2025

बाराबंकी में धू-धू कर जला जिला अस्पताल में रखा ट्रांसफार्मर

03 May 2025
विज्ञापन

आईआईएम रोड से आ रहे ग्रीन कॉरिडोर से जुड़ेगा मनकामेश्वर घाट से नदी पर बन रहा पुल

03 May 2025

महाकवि बाण अलंकरण समारोह में युवा कवियों ने किया काव्य पाठ

03 May 2025

Koksar: पर्यटन स्थल कोकसर में बारिश के बीच उमड़े सैलानी, खूबसूरत वादियों को निहारा

03 May 2025

फतेहाबाद में पुलिसकर्मी पर कार चढ़ाने का मामला, आरोपी को भेजा जेल

03 May 2025

कुरुक्षेत्र में श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में बच्चों को पिलाया स्वर्णप्राशन

03 May 2025

सोनीपत में डिलीवरी देने गए युवक से मारपीट, कार सवार ने डीएसपी बताकर साथी संग किया हमला

03 May 2025

कैथल के राइस मिल गोदाम में लगी आग, करीब छह करोड़ का नुकसान

03 May 2025

Una: रौनखर खेल ग्राउंड में सदा शिव ध्यूंसर महादेव क्लब ने किया वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन

03 May 2025

Umaria News: सोन नदी घाट पर खून से लथपथ युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, हत्या की जताई गई आशंका

03 May 2025

VIDEO: सपा सांसद को अलीगढ़ जानें से क्यों रोका? सुमन ने बताई ये वजह

03 May 2025

Nainital Protests : नैनीताल दुष्कर्म के आरोपी उस्मान के राजमिस्त्री से लेकर ठेकेदार बनने तक की कहानी

03 May 2025

वाराणसी में मनाई गई गंगा सप्तमी, मां गंगा का दुग्धाभिषेक कर आरती उतारी गई, स्वच्छता का संदेश दिया गया

03 May 2025

मुजफ्फरनगर में भाकियू की पंचायत में बोलीं सांसद इकरा हसन, कहा-राकेश टिकैत पर हमला करने वाले भी आतंकी से कम नहीं

03 May 2025

Solan: धर्मपुर में तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर शुरू

03 May 2025

राकेश टिकैत प्रकरण में सिसौली में पंचायत में जुटी भीड़, सपा विधायक अतुल प्रधान बोले, ये किसानों की पगड़ी

03 May 2025

Almora: मां काली मंदिर में मूर्ति हुई स्थापित, महिलाओं ने पारंपरिक परिधान पहनकर कलश यात्रा निकाली

03 May 2025

अलीगढ़ के रसलगंज में बारिश से सड़क पर हुआ जलभराव

03 May 2025

अल्मोड़ा में प्रतिभागियों को योग के फायदे बताए

03 May 2025

Almora: तीन सूत्री मांगों के लिए धरना जारी, सरकार के खिलाफ नारेबाजी की

03 May 2025

घोटाले के आरोपी एआरटीओ को मुख्यालय से अटैच किया

03 May 2025

एक राष्ट्र एक चुनाव के तहत हुआ कार्यक्रम

03 May 2025

पानीपत में स्ट्रीट लाइट के फाउंडेशन का सरिया गर्दन में घुसने से युवक की मौत

03 May 2025

नारनौल में श्री गौड़ ब्राह्मण सभा के नए भवन परशुराम भवन का किया गया भूमि पूजन

विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed