{"_id":"6815e21ba818bd8c760f1ba4","slug":"video-rama-mathara-ma-aparal-2026-sa-sharathathhal-kara-sakaga-ramakatha-sagarahalya-ka-galra-ka-thathara-2025-05-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"राम मंदिर में अप्रैल 2026 से श्रद्धालु कर सकेंगे रामकथा संग्रहालय की गैलरी का दीदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम मंदिर में अप्रैल 2026 से श्रद्धालु कर सकेंगे रामकथा संग्रहालय की गैलरी का दीदार
अयोध्या में राम मंदिर भवन निर्माण समिति की तीन दिवसीय बैठक के दूसरे दिन रामकथा संग्रहालय में गैलरी बनाए जाने को लेकर विचार विमर्श किया गया। तकनीक के जरिये गैलरी में रामकथाओं का डिस्प्ले किया जाएगा। 2026 तक अंतरराष्ट्रीय रामकथा संग्रहालय की गैलरी का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। अप्रैल 2026 से श्रद्धालु और पर्यटक रामकथा संग्रहालय ने गैलरी के माध्यम से रामकथाओं का दीदार कर सकेंगे। बैठक में राम जन्मभूमि परिसर में पंचवटी उद्यान बनाने को लेकर भी मंथन का दौर चला। आठ एकड़ जमीन में पंचवटी उद्यान विकसित किया जाएगा। इसमें फलदार पेड़ और प्राचीन वृक्ष लगाए जाएंगे। मंदिर परिसर में 60 फ़ीसदी हरियाली होगी। एयरपोर्ट का रखरखाव करने वाली कंपनी जीएमआर की ओर से राम मंदिर परिसर में उद्यान विकसित किया जाएगा। रखरखाव के साथ हरियाली को राम जन्मभूमि परिसर जीएमआर कंपनी ही विकसित करेगी। जीएमआर कंपनी उद्यान के लिए कोई भी शुल्क राम मंदिर ट्रस्ट से नहीं लेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।