{"_id":"6815de9ebfadbb772b036f8c","slug":"video-case-of-running-over-a-policeman-with-a-car-in-fatehabad-accused-sent-to-jail-2025-05-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में पुलिसकर्मी पर कार चढ़ाने का मामला, आरोपी को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद में पुलिसकर्मी पर कार चढ़ाने का मामला, आरोपी को भेजा जेल
फतेहाबाद के गुरु नानक पुरा मोहल्ला में नशे की रोकथाम हेतु नाकाबंदी की हुई थी। नाकाबंदी दौरान संदिग्ध कार चालक ने पुलिसकर्मी पर कार चढ़ाकर हमला करने की कोशिश करने के आरोपी को कार सहित कुछ ही घंटों में काबू करने में सफलता हासिल की है।
आरोपी की पहचान सुमित पुत्र शेर सिंह वासी शेखुपुर दड़ौली के रूप में हुई है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ थाना शहर फतेहाबाद में धारा 109 (1), 132, 221 बीएनएसएस के तहत मामला अंकित किया गया है। आरेपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
जानकारी देते हुए डीएसपी (मुख्यालय) संजय कुमार ने बताया कि फतेहाबाद में नाकाबंदी की हुई थी। नाकाबंदी की चेकिंग के दौरान संदिग्ध की चेकिंग की जा रही थी तो करीब दोपहर 12.30 बजे एक संदिग्ध कार दिखाई दी तो पुलिस कर्मी ने चेकिंग के लिए रुकने को कहा तो संदिग्ध कार चालक ने पुलिसकर्मी पर कार चढ़ाकर जानलेवा हमला करने की कोशिश की।
इस दौरान कार चालक अपनी गाड़ी सहित मौका से भाग गया। जिस पर थाना शहर फतेहाबाद प्रभारी ओम प्रकाश ने तुरन्त कार्यवाही करते हुए संदिग्ध कार सहित कार चालक सुमित उक्त को काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी के खिलाफ थाना शहर फतेहाबाद मे विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।