{"_id":"68162914f9edfbf39509e1a2","slug":"video-wheat-and-mustard-crops-dried-in-jhajjar-grain-market-2025-05-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"मंडी में भीगे गेहूं को सूखाने का काम जारी, बारिश के कारण हुआ नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी में भीगे गेहूं को सूखाने का काम जारी, बारिश के कारण हुआ नुकसान
झज्जर की अनाज मंडी में शुक्रवार को बारिश के कारण गेहूं की फसल भीगने के बाद अब उसे सूखाने का काम शुरू कर दिया गया है। शनिवार को पूरा दिन मंडी में गेहूं व सरसों की बची हुई फसल को सूखाने का काम किया गया। गेहूं की फसल को खुले आसमान के नीचे धूप में सुखाया गया। इसके अलावा बोरियों को खाली करके भी गेहूं की फसल को धूप में सूखाने का काम किया गया। धूप व हवा लगने से काफी हद तक गेहूं की फसल सूख गई। हालांकि अब भी मंडी में पड़ी गेहूं में नमी की मात्रा ज्यादा है और उसे पूरी तरह से सूखने में एक-दो दिन का समय लग सकता है। आढ़तियों का कहना है कि यदि समय पर इसका उठान कर लिया जाता तो इतना ज्यादा नुकसान नहीं होता। यह गोदाम के कर्मचारियों की लापरवाही के कारण हुआ है। इसका भुगतान सरकार को करना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।