{"_id":"6815c499ae7eb1c7910800f9","slug":"video-the-primary-health-center-built-five-decades-ago-is-not-getting-any-benefit-in-kelakheda-kashipur-2025-05-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"पांच दशक पूर्व बने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का नहीं मिल रहा लाभ, डॉक्टरों की कमी बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच दशक पूर्व बने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का नहीं मिल रहा लाभ, डॉक्टरों की कमी बरकरार
50 वर्ष पूर्व बने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जर्जर भवन व डॉक्टरों की कमी बरकरार है। इस पर निर्भर 12 से अधिक गांवों के लोगों को दिक्कतों को सामना करना पड़ता है। स्वास्थ्य केंद्र में स्वीकृत पद के अनुसार डॉक्टरों की कमी है। कोई महिला डॉक्टर भी तैनात नहीं है, जिससे लोगों को बाजपुर या रुद्रपुर की दौड़ लगानी पड़ती है।
केलाखेड़ा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भवन लगभग 50 वर्ष पूर्व बना था। तभी से उक्त भवन में पीएचसी सुचारू है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एमबीबीएस डॉक्टर के दो, फार्मासिस्ट का एक, नर्स के चार, वार्ड बॉय और स्वच्छक का एक पद स्वीकृत है। वर्तमान में एक एमबीबीएस डॉक्टर भव्या जयसवाल के दो साल से पीजी की पढ़ाई के लिए अवकाश पर होने के चलते पीएचसी को प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. रवि शंकर श्रीवास्तव संभाले हुए हैं। वही लंबे अरसे से फार्मासिस्ट के किसी मामले में निलंबित होने के चलते व्यवस्था के तौर पर एक अन्य फार्मासिस्ट सप्ताह में तीन दिन कार्य देखते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।