{"_id":"68162426969556b37603771f","slug":"video-bjp-minority-intellectual-dialogue-was-organized-in-sonbhadra-light-was-thrown-on-amendment-in-wakf-law-2025-05-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र में भाजपा अल्पसंख्यक प्रबुद्ध संवाद का आयोजन हुआ, वक्फ कानून में संशोधन पर प्रकाश डाला गया, बोले मजबूत होंगे पिछड़े मुसलमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र में भाजपा अल्पसंख्यक प्रबुद्ध संवाद का आयोजन हुआ, वक्फ कानून में संशोधन पर प्रकाश डाला गया, बोले मजबूत होंगे पिछड़े मुसलमान
रॉबर्ट्सगंज स्थित एक पैलेस में भाजपा के वक्फ सुधार जनजागरण अभियान के तहत अल्पसंख्यक प्रबुद्ध संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री अशोक चौरसिया और विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा अब्दुल कलाम अंसारी मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि अशोक चौरसिया ने कहा कि वक्फ कानून में हुआ संशोधन कमजोर वर्ग एवं मुस्लिम महिलाओं को आर्थिक व सामाजिक रूप से मजबूत करने में सहायक होगा। यूपीए सरकार की ओर से प्रस्तुत वक्फ संशोधन अधिनियम 2013 ने वक्फ बोर्ड की शक्तियों का विस्तार कर मनमाने ढंग से भूमि अधिग्रहण को सक्षम कर संपत्ति के अधिकारों को कमजोर कर दिया था। इसमें पारदर्शिता की कमी और हितधारकों की चिंताओं को नजर अंदाज करने के साथ ही बिना किसी नियम कानून के फैसले लिए गए। संशोधन में इन खामियों को दूर किया गया है। विशिष्ट अतिथि अब्दुल कलाम अंसारी ने नए वक्फ कानून की खूबियां बताते हुए कहा कि यह कमजोर वर्ग एवं मुस्लिम महिलाओं को आर्थिक व सामाजिक रूप से मजबूत करने में सहायक होगा। यह कानून विरासत एवं व्यक्तिगत संपत्तियों के अधिकारों की सुरक्षा करेगा मुस्लिम महिलाओं की आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति में सुधार लाएगा। विपक्ष का एजेंडा नकारात्मक प्रचार से लोगों को भ्रमित करने का है। भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल ने अतिथियों का आभार जताया। कार्यकर्ताओं से कहा कि आप सभी अपने मंडलों में वक्फ (संशोधन) कानून के बारे में लाेगों के बीच जाकर चर्चा करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।