Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
Villagers reached Jal Ghar in Karsola village in Jind's Julana over drinking water shortage
{"_id":"6815c0b8e9dacd880d0bf9f3","slug":"video-villagers-reached-jal-ghar-in-karsola-village-in-jinds-julana-over-drinking-water-shortage-2025-05-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद के जुलाना में करसोला गांव में पेयजल किल्लत को लेकर जलघर पहुंचे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद के जुलाना में करसोला गांव में पेयजल किल्लत को लेकर जलघर पहुंचे ग्रामीण
जुलाना के करसोला गांव में पेयजल संकट गहरा गया है। पेयजल किल्लत को लेकर ग्रामीण जलघर पहुंचे। महिलाओं ने पेयजल किल्लत को लेकर मटके फोड़ कर रोष प्रकट किया। ग्रामीणों का कहना है कि पंप ऑपरेटर गांव की बजाए खेतों में पानी छोड़ रहा है। गांव में बहूत ही खारा पानी सप्लाई हो रहा है जिसके चलते ग्रामीणों में चर्म और पेट के रोग हो रहे हैं।
सूचना पाकर जलघर में जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ सतीश नैन और जेई नवीन नेहरा पहुंचें और ग्रामीणों को एक माह बाद पानी मिलने का आस्वासन दिया तो ग्रामीण मान गए। ग्रामीणों ने बताया कि पांच साल से उन्हें नहर का पानी नही मिल रहा है। सप्लाई में ट्यूबवैल का पानी सप्लाई किया जा रहा है जिसका टीडीएस इतना ज्यादा है कि पानी किसी भी लिहाज से पीने लायक नही है। ग्रामीणों की मांग है कि उन्हें पीने लायक पानी उपलब्ध करवाया जाए ताकि उन्हें हो रही परेशानी से निजात मिल सके।
पंप ऑपरेटर ने कोई गलती नही की है। अगर कोई सबूत मिलता है तो उसके खिलाफ कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। ग्रामीणों को एक माह के अंदर पीने का पानी मिलेगा। पाइप लाइन के लिए टेंडर लगाए जाएंगे। -सतीश नैन, एसडीओ जनस्वास्थ्य विभाग जुलाना।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।