{"_id":"6815bc0063f9b9f3d10b7c22","slug":"video-panchayat-started-in-muzaffarnagar-regarding-rakesh-tikait-speaker-said-if-everyone-was-called-then-why-oppose-tikait-2025-05-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"राकेश टिकैत को लेकर मुजफ्फरनगर में पंचायत शुरू, वक्ता बोले- सब बुलाए गए थे तो टिकैत का विरोध क्यों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राकेश टिकैत को लेकर मुजफ्फरनगर में पंचायत शुरू, वक्ता बोले- सब बुलाए गए थे तो टिकैत का विरोध क्यों
डिंपल सिरोही
Updated Sat, 03 May 2025 12:17 PM IST
मुजफ्फरनगर में ईंट निर्माता कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने कहा कि पर्यटकों की हत्या के विरोध में जन आक्रोश यात्रा निकाली गई थी। इसमें सभी संगठनों को आमंत्रित किया गया था। अगर इसमें भाकियू प्रवक्ता कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हुए थे। ऐसे में कुछ लोगों की ओर से उनका विरोध करना समझ से परे है। हर देशवासी देशभक्त हैं , इसकी ना किसी को बताने की जरूरत है और ना ही इसका किसी को सर्टिफिकेट मांगना चाहिए। चौधरी नरेश टिकैत बालियान खाप के 84 गांवों के चौधरी के अलावा भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। चौधरी राकेश टिकैत के साथ जो हुआ,आयोजकों को जिम्मेदारी लेते हुए इसकी निंदा करनी चाहिए। हमार संगठन पंचायत का समर्थन करता है।
भाकियू भानू ने किया टिकैत का समर्थन
मुजफ्फरनगर। भाकियू भानू के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद पंवार एडवोकेट ने कहा कि जन आक्रोश यात्रा में जिस तरह भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत के साथ व्यवहार किया गया, वह निंदनीय है। हम टिकैत के साथ खड़े हैं। किसी भी व्यक्ति को दूसरे व्यक्ति का अपमान करने का अधिकार नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।