सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   miracle mahakal priest returns 32000 guard finds missing person

Ujjain News: महाकाल मंदिर में कमाल, पुजारी ने लौटाए दर्शनार्थी के 32 हजार गुमशुदा की भी हुई पहचान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sat, 03 May 2025 12:31 PM IST
miracle mahakal priest returns 32000 guard finds missing person
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में रहने वाले पुजारी हो या फिर सुरक्षा गार्ड हर कोई अपना काम पूर्ण ईमानदारी से करता है ऐसे ही दो उदाहरण देखने को मिले जिसमें एक श्रद्धालु द्वारा पुजारी के पटिये पर 32000 रूपयो की थैली रखकर भूल जाने पर पुजारी ने अपनी ईमानदारी का परिचय देते हुए इसे श्रद्धालुओं को वापस लौटा दी जबकि महाकाल मंदिर के सुरक्षा गार्ड ने भी गुजरात से गुमशुदा हुए एक व्यक्ति को पहचान लिया और मानवता का परिचय देते हुए पहले उसका उपचार करवाया फिर उसे खाना खिलाया और बाद में परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

जानें क्या है पूरा मामला
श्री महाकालेश्वर मंदिर में नई दिल्ली, शाहदरा से आए श्रद्धालु विकास मलिक रात 9:30 बजे भगवान को चढ़ाने के लिए वस्त्र लेकर आए थे। गलती से उन्होंने उसी थैली में 32 हजार रुपये भी रख दिए। बाद में जब उन्हें पैसे नहीं मिले तो उन्होंने काफी खोजबीन की, लेकिन जब नहीं मिले तो मंदिर की आईटी शाखा पहुंचे। वहां आईटी प्रभारी निर्मल सांखला और उनकी टीम ने सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग देखी। वीडियो में दिखा कि विकास मलिक ने थैली तीसरे पाटे पर बैठे पुजारी सेवक मनोज को दी थी।

यह भी पढ़ें: बदमाश अच्छू गौतम और पुलिस के बीच मुठभेड़, पकड़ने गई टीम पर दागी गोली, जवाबी कार्रवाई में हुआ घायल

आईटी प्रभारी ने पुजारी मनोज को जानकारी दी और थैली की तलाश शुरू की। थैली मिलने पर पुजारी मनोज ने खुद आईटी शाखा में आकर थैली श्रद्धालु को लौटा दी। अपनी 32 हजार रुपये की राशि वापस मिलने पर श्रद्धालु ने मंदिर की आईटी टीम और पुजारी मनोज का दिल से धन्यवाद किया।

लापता सुजीत की भी हुई पहचान
गुजरात के वलसाड-वापी के रहने वाले सुजीत यादव (उम्र 28 साल), 1 मई को लापता हो गए थे। सुजीत की मानसिक हालत ठीक नहीं है। उनके भाई अरविंद यादव ने इस बारे में पुलिस को जानकारी दी थी। सुजीत की आखिरी लोकेशन अवंतिका एक्सप्रेस ट्रेन में मिली थी, जिससे लगा कि वह उज्जैन पहुंच सकता है। इसी आधार पर सोशल मीडिया पर उसकी जानकारी और फोटो शेयर की गई।

शुक्रवार को श्री महाकालेश्वर मंदिर के गेट नंबर 13 पर ड्यूटी पर मौजूद सुरक्षा गार्ड राहुल कटारिया ने सुजीत को देखा। गार्ड ने फोटो से पहचान की और उसे मंदिर की चौकी पर ले गए। मंदिर चौकी प्रभारी मनीष दुबे ने बताया कि सुजीत के पैर में चोट लगी थी इसलिए उसे मंदिर के अस्पताल ले जाकर पट्टी करवाई गई। सुजीत ने बताया कि वह कहीं गिर गया था, जिससे पैर में चोट आई। उसका मोबाइल भी खो गया था।

यह भी पढ़ें: मानसिक विक्षिप्तों को दबंगों ने बनाया बंधुआ मजदूर, प्रशासन के एक्शन से मचा हड़कंप, 16 को मिली आजादी

सुरक्षा गार्ड कटारिया ने बताया कि उनके व्हाट्सएप ग्रुप में लापता सुजीत का मैसेज और फोटो आया था। जब वही व्यक्ति गेट पर दिखा तो फोटो से मिलान किया और फिर चौकी लेकर गए। बाद में सुजीत को महाकाल थाना ले जाया गया। एसआई चंद्रभान सिंह चौहान ने बताया कि सुजीत की मानसिक स्थिति सही नहीं है। सोशल मीडिया पर मिले नंबर से उसके भाई अरविंद को सूचना दी गई और उज्जैन बुलाया गया। सुजीत की दो साल पहले शादी भी हो चुकी है। वह दो दिन से कुछ खाया भी नहीं था, इसलिए थाने में उसे खाना खिलाया गया। बाद में परिवार के आने पर सुजीत को उन्हें सौंप दिया गया।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

दो भाइयों में मारपीट के बाद मचा बवाल

03 May 2025

राकेश टिकैत प्रकरण: नरेश टिकैत बोले- इतिहास पर दाग न लगने देंगे, हम पक्के देशभक्त, इशारे पर लाल हो जाएगी धरती

Jaisalmer News: बाड़मेर में दिनदहाड़े बदमाश महिला से मंगलसूत्र छीनकर फरार, इलाके में दहशत; जांच में जुटी पुलिस

03 May 2025

काशी में आद्य गुरु शंकराचार्य उत्सव का आयोजन

02 May 2025

हापुड़ में बीएसए कार्यालय पर डीएम का छापा, भ्रष्टाचार में तीन कर्मचारी बर्खास्त

02 May 2025
विज्ञापन

कथावाचक जया किशोरी को विश्राम दिवस पर सुनने उमड़ी भीड़, भजनों पर जमकर झूमे भक्त

02 May 2025

गाजियाबाद में 40 मिनट हंगामा, प्रतीक ग्रैंड सोसाइटी के लोगों ने किया रोड जाम

02 May 2025
विज्ञापन

सरगुजा जिला में पहुंचा 39 हाथियों का दल, इलाके में दहशत का माहौल, वन विभाग की टीम निगरानी में जुटी

02 May 2025

Agar Malwa: सरकारी जमीन के बाद अब नदियों पर भूमाफियाओं की नजर, बाणगंगा नदी पर किया गया अतिक्रमण हटाया गया

02 May 2025

उत्तराखंड-नेपाल के बीच बैठक और परिचर्चा...कृषि और संबद्ध क्षेत्रों में पारस्परिक सहयोग पर हुआ मंथन

02 May 2025

हरिद्वार में बहादराबाद रोड पर ट्रैफिक के बीच चहलकदमी करते दिखे गजराज

02 May 2025

अंबेडकरनगरः युवक पर मंगेतर का गला काटने का आरोप, खुद भी की आत्महत्या, मां ने बताई पूरी कहानी

02 May 2025

Una: आंधी तूफान और बारिश से आम की फसल को नुकसान, किसानों ने की मुआवजे की मांग

02 May 2025

12 दिन से लापता युवती का शव गहरी खाई से मिला

02 May 2025

Ujjain:  पत्नी ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत; खबर मिलते ही पति ने भी निगला जहरीला पदार्थ, हालत नाज़ुक

02 May 2025

अंबेडकरनगर में फंदे से लटकता मिला युवक का शव, मंगेतर मिली घायल

02 May 2025

Muzaffarnagar: जन आक्रोश यात्रा में राकेश टिकैत के साथ धक्कामुक्की, राकेश टिकैत का बयान सामने आया

02 May 2025

मंचकृति समिति के नाटक में कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से लोगों का मन मोहा

02 May 2025

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड महोत्सव में कलाकारों ने प्रस्तुति दी

02 May 2025

लखनऊ में महाकवि सूरदास जयंती के अवसर पर लोक चौपाल कार्यक्रम आय़ोजित

02 May 2025

अयोध्या में जिला अस्पताल में अब क्यूआर कोड स्कैन करके एक मिनट में बनेगा पर्चा

02 May 2025

श्रावस्ती में 17 और मदरसे किए गए सील, आगे भी जारी रहेगा अभियान

02 May 2025

डल झील में तेज हवा के चलते नाव पलटी

02 May 2025

ग्रेनो में अमर उजाला का फनटास्टिक शाम कार्यक्रम, बच्चों ने कल्पनाओं को उकेर कर भरे रंग, जादू देख हुए आनंदित

02 May 2025

हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन ने सुनी पीड़ित महिलाओं की शिकायत, बोलीं- एक ही परिवार में न करें दो की शादी

02 May 2025

भदोही में सीएचसी और विद्यालयों की जांच करने निकले डीएम

02 May 2025

Sehore: 20 हजार रुपये के लेनदेन में युवक को मारी गोली, घायल को गंभीर अवस्था में भोपाल भेजा; आरोपी गिरफ्तार

02 May 2025

Muzaffarnagar: जन आक्रोश यात्रा में राकेश टिकैत के साथ धक्कामुक्की, पगड़ी गिरी

जागरूकता कार्यक्रम में चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने छात्राओं को किया सम्मानित, बोलीं- समाज को जागरूक करना जरूरी

02 May 2025

दतिया में भीषण सड़क हादसा: गाय से टकराकर ट्रक से भिड़ी कार...उड़े परखच्चे, अंदर बैठे दो युवकों की दर्दनाक मौत

02 May 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed