{"_id":"681750bf3023a01a2b0ad949","slug":"video-balrampur-mal-salha-ta-satha-rahana-ka-le-cal-paugdha-eka-bkhara-paravara-mabil-ka-karanae-tata-raha-rashata-2025-05-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Balrampur: मिली सलाह तो साथ रहने के लिए चल पड़ा एक बिखरा परिवार, मोबाइल के कारण टूट रहे रिश्ते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur: मिली सलाह तो साथ रहने के लिए चल पड़ा एक बिखरा परिवार, मोबाइल के कारण टूट रहे रिश्ते
बिखरे परिवारों को जोड़ने में पुलिस परिवार परामर्श केंद्र अपना अहम योगदान निभा रहा है। महिला थाने में रविवार को पारिवारिक विवादों की सुनवाई कर परामर्शदाताओं ने पति-पत्नी के बीच सुलह-समझौता कराया। छह में से एक मामला निस्तारित हुआ। मोबाइल पर बार-बार बात करने से रिश्ता टूट रहा था, जो समझाने पर मान गए।
परिवार परामर्श केंद्र में आई 17 शिकायतों के आधार पर दोनों पक्ष बुलाए गए थे। सभी मामले पति- पत्नी के बीच रहे। छोटे-मोटे विवाद होने के बाद से अलग रहने लगे थे। सुनवाई के दौरान छह मामलों में दोनों पक्ष उपस्थित हुए। तुलसीपुर थाना का एक मामला ऐसा आया जिसमें पत्नी मोबाइल पर बार-बार बात कर रही थी। इसे लेकर पति को शक हो रहा था और पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था।
परामर्शदाताओं के समझाने के बाद दोनों एक साथ रहने को राजी हो गए। परामर्शदाता अरुण कुमार यादव, तनवीर जहां, वंदना मिश्रा, देवता दीन दुबे, महिला आरक्षी ज्योति व मनीषा वर्मा ने सुनवाई के दौरान पति-पत्नी को मिल-जुलकर एक साथ रहने के लिए राजी किया। पति-पत्नी को समझाया कि पारिवारिक तरक्की के लिए दोनों को एक साथ रहना चाहिए। कहा कि बच्चों के भविष्य पर भी पारिवारिक विवाद का असर पड़ता है।
16 मामलों में दोनों पक्ष बुलाने के निर्देश
एएसपी नम्रता श्रीवास्तव ने बताया कि जिन 16 मामलों में समझौता नहीं हो सका है, उन्हें आगे भी सुना जाएगा। छह मामलों में दोनों पक्ष आए, लेकिन पांच का निस्तारण नहीं हो सका है। इन्हें भी बुलाने के लिए संबंधित थानों को सूचना दी गई है। इसके अलावा जिस मामले में समझौता हुआ है, उसमें दोनों पक्षों से लिखापढ़ी करा ली गई है। 15 दिन के बाद महिला थाने से इनकी खैरियत जानी जाएगी, जिससे दोबारा विवाद न होने पाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।