अमेठी जिले के जामो क्षेत्र के सूरतगढ़ गांव निवासी रेखा (20) का शव गांव के पास निर्माणाधीन मकान के पिलर से लटका मिला। रेखा की मौत के बाद परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। कौशल्या के मुताबिक उनकी बेटी रेखा रविवार सुबह शौच जाने की बात कह कर घर से निकली थी। काफी देर तक जब तक वापस नहीं आई। उनकी तलाश शुरू की। इसी बीच रेखा घर के पीछे निर्माणाधीन मकान में पिलर पर लगे सरिए से दुपट्टे के सहारे फांसी पर लटकी मिली। यह देख परिजन हक्का-बक्का रह गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी।
गांव की एक 20 वर्षीय युवती ने रविवार की सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर विनोद सिंह ने बताया कि अब तक जांच में रेखा के आत्महत्या करने की बात सामने आई है। परिजनों का कोई आरोप नहीं है और न कही कोई तहरीर दी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत के कारण का पता चलेगा। फिलहाल रेखा ने किन परिस्थियों में आत्महत्या की है यह स्पष्ट नहीं हो सका है। जांच में यदि कोई तथ्य मिलता है तो उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
परिवार में मचा कोहराम, बहन और भाई बदहवास
मृतका की बड़ी बहन अंजलि (25 वर्ष) और भाई सुरेश कुमार (31 वर्ष) का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता राजाराम बेटी की मौत से गमगीन हैं तो मां कौशिल्या का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन भी आत्महत्या के कारणों से अनजान हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।