{"_id":"6817c2a1e239d58c030b2b31","slug":"video-rescue-operation-was-conducted-to-save-the-bull-in-mirzapur-it-had-fallen-in-the-well-2025-05-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर में बैल को बचाने के लिए चला रेस्क्यू ऑपरेशन, कुएं में गिरा था, पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर में बैल को बचाने के लिए चला रेस्क्यू ऑपरेशन, कुएं में गिरा था, पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम ने बचाया
पटेहरा संतनगर थाना क्षेत्र के पटेहरा कला के फारम मौजा स्थित सड़क किनारे कुएँ में एक बैल गिर गया । गांव निवासी प्रदीप सोनकर के खेत में समतल कुएँ के पास रविवार शाम 6 बजे दो निराश्रित गौ वंश आपस में भिड़ गए जिसमे एक बैल गहरे कूप में गिर गया । पहले तो बस्ती के लोग निकालने का प्रयास किए थक हार कर पीआरवी पुलिस को फोन किए । सुचना पर पहुंची पीआरवी पुलिस भी नही निकाल पाई तब थानाध्यक्ष ने फायर ब्रिगेड को फोनिक सूचना दी गई । और कूप की निगरानी में पुलिस फोर्स लगा कर फायर ब्रिगेड के आने का घंटो इंतजार करते रहे । घंटो बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने पहले बाल्टी में कपूर जलाकर कुएँ में गैस का पता किए फिर रेसक्यू कर बैल को सुरक्षित बाहर निकाला । गांव के लोगों ने बताया कि कुआँ चारो तरफ से पत्थर से जोड़ा था पत्थर निकालकर कुएँ को समतल कर दिए । थानाध्यक्ष जितेंद्र सरोज ने बताया कि कुएँ को खुला छोड़ना गलत है कुएँ मालिक को फोन कर कुएँ को घेर कर सुरक्षित करने की हिदायत दी ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।