{"_id":"6817611ec79e5d0fd50e88ff","slug":"video-balrampur-satha-calna-ka-vatha-kara-mayaka-blkara-pata-ka-kara-tha-hataya-parama-ka-satha-malkara-ajama-tha-varathata-2025-05-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Balrampur: साथ चलने का वादा कर मायके बुलाकर पति की करा दी हत्या, प्रेमी के साथ मिलकर अंजाम दी वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur: साथ चलने का वादा कर मायके बुलाकर पति की करा दी हत्या, प्रेमी के साथ मिलकर अंजाम दी वारदात
महाराजगंज तराई थाना क्षेत्र के जुगली कला में गोंडा के युवक हरेंद्र वर्मा को उसकी पत्नी उमा ने वैवाहिक कार्यक्रम में बुलाया था। वादा किया था वह उसके साथ अब घर चलेगी। गोंडा खरगूपुर थाना क्षेत्र देवहरना के हरेंद्र पत्नी की विदाई करने के लिए अपने ससुराल साले की शादी में गया था।
शुक्रवार की देर रात हरेंद्र की हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शनिवार को ही संदेह होने पर उसकी पत्नी को हिरासत में ले लिया था, उसी से पूछताछ पर उसके प्रेमी जितेंद्र वर्मा व उसके पांच साथियों को भी उठाया। कत्ल में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया और सभी को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया।
एसपी विकास कुमार ने बताया कि घटना के मुख्य आरोपी जितेंद्र वर्मा ने छह लोगों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। मुख्य आरोपी जितेंद्र वर्मा को टेढ़वा मोड़ के पास और उमा देवी वर्मा, मुकेश कुमार, सचिन यादव, अखिलेश यादव, संतोष व मुकेश साहू को कौवापुर रेलवे क्रासिंग व महादेव गोंसाई पुल के पास से गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में मुख्य आरोपी जितेंद्र व उमा ने बताया कि हम दोनों के बीच पिछले कई वर्षों से प्रेम संबंध था। हम दोनों आपस मे एक दूसरे से शादी करना चाहते थे, लेकिन उमा के घर वालों ने शादी मृतक हरेंद्र वर्मा से 04 वर्ष पहले कर दिया था लेकिन हम लोग अब भी एक दूसरे से उतना ही प्रेम करते थे और एक दूसरे के बिना रह पाना मुश्किल था। हम दोनों ने सोचा कि अगर हरेंद्र वर्मा को रास्ते से हटा दिया जाए तो हम दोनों एक दूसरे के साथ शादी कर लेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।