अलवर जिले के विजय मंदिर थाना क्षेत्र अंतर्गत बाला डहरा के समीप स्थित बंजारा बस्ती में शनिवार शाम तेज बारिश के दौरान गिरी आकाशीय बिजली ने बड़ा नुकसान पहुंचाया। बिजली गिरने से भंवर बंजारे के घर में आग लग गई, जिससे अनाज, नकदी, बर्तन, बिस्तर और अन्य घरेलू सामान जलकर खाक हो गया। आग की चपेट में पास का एक और घर भी आ गया, जिससे दोनों घरों की हालत बेहद खराब हो गई।
ये भी पढ़ें:
10 करोड़ मांगे, 2.5 करोड़ में सौदा, घूस के नोटों पर लगा रंग MLA की उंगलियों पर मिला; ACB का खुलासा
घटना के समय घर में मौजूद बंजारा दंपति को करंट का झटका भी लगा, जिससे वे कुछ देर के लिए अचेत हो गए। हालांकि, गनीमत रही कि दोनों की जान बच गई। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में दोनों घर पूरी तरह जल गए। बिजली उपकरण नष्ट हो गए, दीवारों में दरारें आ गईं और दोनों मकानों की छतें भी गिर गईं। स्थिति यह हो गई कि परिवार पूरी तरह बेघर हो गया है और अब सड़क पर आ गया है।
ये भी पढ़ें:
मंदिर में चोरी कर जा रहे चोर को बदमाशों ने लूटा, वापस लौटकर दानपात्र से फिर चुराए रुपये, अब धराया
घटना की सूचना मिलते ही विजय मंदिर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। इधर, स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को तुरंत राहत और मुआवज़ा देने की मांग की है, क्योंकि इस हादसे में पीड़ितों का सब कुछ तबाह हो गया है, यहां तक कि घर में रखी थोड़ी-बहुत नकदी भी आग में जल गई।