{"_id":"68171f78da502d62120a7243","slug":"video-ayathhaya-ma-nata-yaja-ka-le-parakashha-kathara-para-pahaca-abhayaratha-jaca-ka-btha-mal-paravasha-2025-05-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में नीट यूजी के लिए परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे अभ्यर्थी, जांच के बाद मिला प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में नीट यूजी के लिए परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे अभ्यर्थी, जांच के बाद मिला प्रवेश
अयोध्या में राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की ओर से अयोध्या में रविवार को 11 परीक्षा केंद्र पर नीट यूजी 2025 परीक्षा आयोजित की जा रही है। परीक्षा में शामिल होने के लिए विभिन्न केंद्रों पर अभ्यर्थी पहुंच गए हैं। सुबह 11 बजे से ही उनका प्रवेश शुरू हो गया। इस परीक्षा में 4523 अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक संपन्न होगी। सभी केंद्र पर सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए गए हैं। परीक्षा की सभी तैयारियां को अंतिम रूप दे दिया गया है। इस परीक्षा के लिए प्रशासन की ओर से एडीएम एफआर महेंद्र सिंह और पुलिस की ओर से एसपी सिटी मधुबन सिंह को नोडल अधिकारी बनाया गया है। परीक्षा केंद्र पर पहुंचे परीक्षार्थियों ने कहा कि उनकी पूरी तैयारी है। परीक्षा देने आए हैं और उम्मीद है कि उनकी परीक्षा अच्छे ढंग से संपन्न होगी। परीक्षार्थियों ने कहा कि डॉक्टर की परीक्षा है और हम लोगों ने ऑनलाइन परीक्षा की तैयारी की है। उम्मीद है परीक्षा के बेहतर परिणाम आएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।