Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rewari News
›
Police guard outside the examination centers in Rewari, entry is being given after thorough checking
{"_id":"681719688c07b1403206c513","slug":"video-police-guard-outside-the-examination-centers-in-rewari-entry-is-being-given-after-thorough-checking-2025-05-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी में परीक्षा केंद्रों के बाहर पुलिस का पहरा, गहन चेकिंग के बाद दिया जा रहा प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी में परीक्षा केंद्रों के बाहर पुलिस का पहरा, गहन चेकिंग के बाद दिया जा रहा प्रवेश
नीट परीक्षा के लिए जिला में 12 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिनमें 3840 परीक्षार्थी परीक्षा देंगें। सभी परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी व जैमर सिस्टम भी लगाए गए हैं ताकि परीक्षा केन्द्रों की प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखी जा सके। इसके लिए जिला सचिवालय सभागार में कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है, इस कंट्रोल रूम में सभी परीक्षा केन्द्रों की हर गतिविधि पर प्रशासन की नजर होगी।
परीक्षा केंद्रों पर एंट्री शुरू हो चुकी है। गहन चेकिंग के बाद ही परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया जा रहा है। जिलाधीश अभिषेक मीणा ने सुबह 11 बजे से सायं 6 बजे तक भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 लागू करने के आदेश जारी किए हैं।
जिलाधीश की ओर से जारी किए गए आदेश में जिला में स्थापित किए गए परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में अनावश्यक व्यक्तियों के मुक्त आवागमन पर पूर्णतया प्रतिबंध है। यदि कोई व्यक्ति इन आदेश के उल्लंघन का दोषी पाया जाता है, तो वह भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 233 के तहत दंड का भागी होगा।
200 मीटर के दायरे में किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जा रहा है पुलिस ने बैरिकेडिंग की हुई है। पुलिस की टीम भी लगातार परीक्षा केंद्रों के आसपास गश्त कर रही है। परीक्षा दोपहर 2 बजे शुरू होगी और 5 बजे खत्म होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।