{"_id":"6817196036e04c6fd60b4b13","slug":"video-sadhu-living-on-peer-babas-temple-was-murdered-by-slitting-his-throat-in-yamunanagar-2025-05-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"पानीपत में पीर बाबा पर रहने वाले साधू की गर्दन रेतकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत में पीर बाबा पर रहने वाले साधू की गर्दन रेतकर हत्या
नौल्था गांव में पीर बाबा पर रहने वाले साधू की गर्दन रेतकर हत्या कर दी गई। साधू का शव तख्त पर पड़ा मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी। सीआईए और फील्ड यूनिट ने जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों का सौंप दिया।
वारदात थाना इसराना के नौल्था में हुई। बताया जा रहा है कि सफीदों के मुहाना सिंघाना रहने वाला सत्यनाथ पीर पर रहते थे। सुबह के समय राहगीरों ने उनका रक्त रंजित शव तख्त पर पड़ा दिखाई दिया।
सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले जांच शुरू कर दी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। उधर, सीआईए की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। डीएसपी सतीश वत्स ने बताया की जांच की जा रही है। जल्द ही हत्यकांड का खुलासा किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।