{"_id":"681772e282c5112f7c05957a","slug":"video-sharavasata-lkhata-naha-makhaka-sacana-para-lgata-ha-thakal-mal-15-maii-sa-lgaga-mal-jaltha-thaga-sacana-2025-05-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"श्रावस्ती: लिखित नहीं मौखिक सूचना पर लगता है दिकौली मेला, 15 मई से लगेगा मेला, जल्द देंगे सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रावस्ती: लिखित नहीं मौखिक सूचना पर लगता है दिकौली मेला, 15 मई से लगेगा मेला, जल्द देंगे सूचना
बहराइच के सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह में सुरक्षा कारणों से जिला प्रशासन ने इस साल जेठ मेला लगाने की अनुमति नहीं दी। ऐसे में गाजी की दरगाह के साथ ही सोनवा के दिकौली स्थित बड़े पुरुष की मजार पर लगने वाले जेठ मेले को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। हालांकि मेला प्रबंध समिति के अध्यक्ष ने दावा किया है कि दिकौली में 15 मई से मेला लगेगा। सोनवा के दिकौली में बड़े पुरुष की मजार स्थित है।
बताया जाता है कि यह सैयद सालार मसूद गाजी के बड़े वालिद थे। ऐसी मान्यता चली आ रही है कि बगैर यहां माथा टेके गाजी की दरगाह में जियारत पूरी नहीं होती। इसी मान्यता के चलते पूरे जेठ माह हजारों की संख्या में जायरीन बड़े पुरुष की मजार पर जियारत के लिए आते हैं। यहां आने वाले लोग मजार के निकट स्थित सरयू नहर या फिर बाग के निकट स्थित हैंडपंप पर स्नान करतें हैं।
वहीं, तमाम लोग सिन्नी आदि बेचने वालों की ओर से टेंट आदि से बने स्नानागार में स्नान करने के बाद यहां माथा टेक कर बहराइच के लिए रवाना होते हैं। जायरीनों में मुस्लिमों की अपेक्षा हिंदू समुदाय के लोग ज्यादा रहते हैं। इनमें प्रयागराज, बस्ती, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, प्रतापगढ़, मिर्जापुर सहित बिहार राज्य के जिलों से लोग आते हैं। इस बारे में मेला प्रबंधक एजाज अहमद का कहना है कि दिकौली बड़े पुरुष की मजार में मेले के लिए प्रशासन से अनुमति नहीं ली जाती।
मेले से पूर्व सोनवा पुलिस व एसडीएम जमुनहा को मौखिक सूचना दी जाती है। फिलहाल सोनवा पुलिस को सूचना दे दी गई है। जल्द ही एसडीएम जमुनहा को सूचित किया जाएगा। यहां 15 मई से जेठ मेले का आयोजन किया जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।