{"_id":"68176537ecdcf943df02077e","slug":"video-mayor-and-mla-inaugurated-the-development-work-completed-with-two-crore-rupees-2025-05-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"दो करोड़ रुपये से पूरे किए गए विकास कार्यों का मेयर व विधायक ने किया लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो करोड़ रुपये से पूरे किए गए विकास कार्यों का मेयर व विधायक ने किया लोकार्पण
वॉर्ड नंबर 19 में मेयर राजीव जैन व विधायक निखिल मदान ने रविवार को दो करोड़ रुपये से पूरे किए गए विकास कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने वरिष्ठ नागरिक गंगाराम से नारियल तुड़वाकर विकास कार्यों का लोकार्पण किया। मयूर विहार और गढ़ी ब्राह्मणान के लोगों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा किया है। जिसमें 2 करोड़ रुपये से गलियों को मास्टिक बिछाकर पक्का किया है और गढ़ी ब्राह्मणान की फिरनी से खेतों की तरफ जाने वाले रास्ते को पक्का किया है।
विधायक निखिल मदान ने कहा कि उनका प्रयास है कि सोनीपत के हर गली मोहल्ले में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर किया जाए। अधिकांश क्षेत्र में गलियों को पक्का किया जा चुका है, सीवर लाइन और पेयजल आपूर्ति के लिए लाइन डालने का काम लगातार जारी है। जल्द 5 करोड़ रुपये से विधायक निधि, डी प्लान और वेंगी स्कीम से होने वाले विकास कार्यों की शुरुआत होगी। जिसमें शहर के सुंदरीकरण करने, गलियों को पक्का करने और सीवर लाइन डालने संबंधी कार्य किए जाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।