{"_id":"6817150cd1f26743ff063b91","slug":"video-hanamanagaugdhha-ka-pajara-raja-thasa-bl-thharama-sasatha-ma-parata-haga-hatha-samaja-sa-jaugdha-mahatavaparanae-parasatava-2025-05-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"हनुमानगढ़ी के पुजारी राजू दास बोले- धर्म संसद में पारित होंगे हिंदू समाज से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हनुमानगढ़ी के पुजारी राजू दास बोले- धर्म संसद में पारित होंगे हिंदू समाज से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्ताव
लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में रविवार को धर्म संसद शुरू हुई। यह धर्म संसद विश्व हिंदू परिषद के नेतृत्व में आयोजित हो रही है। अयोध्या समेत पूरे देश के साधु-संत धर्म संसद में शामिल हो रहे हैं। धर्म संसद को लेकर अयोध्या की हनुमानगढ़ी के पुजारी राजू दास ने कहा कि धर्म संसद में देश के हिंदू समाज से जुड़े विभिन्न ज्वलंत मसलों पर प्रस्ताव पारित कर महत्वपूर्ण निर्णय किए जाएंगे। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हिंदुओं के 600 घर जलाए गए। यही नहीं पहले तीन बार हिंदुओं के घरों की रेकी की गई। रेकी करने के बाद हिंदू के घर जलाए गए। इसी तरह से नागपुर में तीन दिन पहले रेकी की गई थी। इसके बाद वहां पर हिंसा हुई। इसी तरह से पहलगाम आतंकी हमले में आतंकियों ने हिंदू धर्म पूछ कर हिंदुओं को मारा। इन सभी मुद्दों पर चर्चा होगी। धर्म संसद में सनातनियों को सनातन धर्म के बारे में जागरूक करने के साथ उन्हें धर्म की रक्षा करने के लिए भी जागरूक किया जाएगा। यह भी बताया जाएगा कि यदि सनातनी धर्म की रक्षा करेंगे तो धर्म उनकी रक्षा करेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।