{"_id":"6817a244b634a584de0b1473","slug":"video-in-sato-mahua-varanasi-a-truck-crushed-two-bike-riders-both-died-the-youths-were-preparing-for-civil-service-2025-05-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"वाराणसी के सातो महुआ में ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला, दोनों की मौत, सिविल सर्विस की तैयारी कर रहे थे युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी के सातो महुआ में ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला, दोनों की मौत, सिविल सर्विस की तैयारी कर रहे थे युवक
बड़ागांव थाना क्षेत्र के सातो महुआ में रविवार शाम करीब 6 बजे दर्दनाक हादसा हो गया। वाराणसी से बाबतपुर की ओर तेज रफ्तार से जा रहे ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया। हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। इस दौरान ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। मृतकों की पहचान फूलपुर थाना क्षेत्र के बरही कला निवासी आशीष पटेल (27) और आज़ाद पटेल (25) के रूप में हुई है।
परिजनों ने बताया कि दोनों युवक रविवार को शहर में खरीदारी और दर्शन करने गए थे और शाम को वापस लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि वाराणसी-बाबतपुर फोरलेन पर सातोमहुआ के पास सड़क ब्रेकर जैसी होने चलते बाइक असंतुलित हो गई। इस दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मारी और कुचलते हुए आगे निकल गया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। इधर, हादसे के बाद गुस्साए परिजनों ने हाइवे जाम करने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने किसी तरह समझाकर शांत कराया। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है और सीसीटीवी के माध्यम से ट्रक की तलाश की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।