{"_id":"69f1df6fdf4e04ec2f09ab02","slug":"video-road-improvement-work-in-nainital-stalled-over-50-labourers-left-the-city-2026-04-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"नैनीताल में सड़कों का सुधारीकरण थमा, 50 से अधिक मजदूरों ने छोड़ा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल में सड़कों का सुधारीकरण थमा, 50 से अधिक मजदूरों ने छोड़ा शहर
गायत्री जोशी
Updated Wed, 29 Apr 2026 04:07 PM IST
Link Copied
नैनीताल में इन दिनों बढ़ती महंगाई और बुनियादी सुविधाओं की किल्लत के कारण विकास कार्यों पर ब्रेक लग गया है। शहर की आंतरिक सड़कों के सुधारीकरण और सौंदर्यीकरण का काम देख रहे लोक निर्माण विभाग के सामने मजदूरों का संकट खड़ा हो गया है। जानकारी के अनुसार खाने-पीने की वस्तुओं के दामों में हुई वृद्धि और गैस की किल्लत के चलते करीब 50 से अधिक मजदूर काम छोड़कर अपने घरों को लौट गए हैं। मंगलवार को बड़ा बाजार में चल रहे सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे लोनिवि के सहायक अभियंता तुला राम टम्टा ने स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि होटलों में खाने के रेट बढ़ने और रसोई गैस न मिलने के कारण मजदूरों के लिए शहर में गुजारा करना मुश्किल हो रहा है। इसके अतिरिक्त तराई क्षेत्रों में फसल कटान का सीजन शुरू होने के कारण भी कई मजदूर खेती-बाड़ी के काम में जुट गए हैं। मजदूरों की इस कमी का सीधा असर शेर का डंडा और सीआरएसटी इंटर कॉलेज जैसे महत्वपूर्ण मार्गों के मरम्मत कार्य पर पड़ा है। फिलहाल विभाग स्थानीय मजदूरों के भरोसे काम को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहा है। सहायक अभियंता ने कहा एक मई तक नए मजदूरों की व्यवस्था कर ली जाएगी, जिसके बाद शहर की आंतरिक सड़कों के सुधारीकरण का कार्य पुनः गति पकड़ सकेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।