{"_id":"691594ac0ac10f51030eafbc","slug":"video-suggestion-given-to-work-on-startup-and-skill-development-in-nainital-2025-11-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"नैनीताल: स्टार्टअप और स्किल डेवलपमेंट पर कार्य करने का दिया सुझाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल: स्टार्टअप और स्किल डेवलपमेंट पर कार्य करने का दिया सुझाव
नैनीताल कुमाऊं विश्वविद्यालय के हरमिटेज भवन में पीएम उषा योजना के तहत हैंड्स ऑन ट्रेनिंग इन एडवांस्ड इंस्ट्रूमेंटेशन टू एनहान्स एनालिटिकल स्किल्स विषय पर तीन दिनी कार्यशाला की शुरुआत हुई जिसमें छात्र-छात्राओं को स्टार्टअप और स्किल डेवलपमेंट पर कार्य करने के सुझाव दिए। बुधवार को हुई कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में स्वामी राम विश्वविद्यालय देहरादून के कुलपति डॉ. राजेंद्र डोभाल पहुंचे। उन्होंने देश में नवीन वैज्ञानिक उपकरणों, एआई सिस्टम को बनाने की जरूरतों पर जोर दिया। पीएम उषा की नोडल ऑफिसर प्रो. शुचि बिष्ट ने कार्यक्रम की जानकारी दी। प्रो. ललित तिवारी ने कहा कि बिना इंस्ट्रूमेंटेशन के ज्ञान अधूरा है। वहीं बीएचयू वाराणसी के प्रो. प्रलय मैती ने 'हीट एप्लीकेशन टू ऑल्टर द प्रॉपर्टीज ऑफ मेटेरियल' विषय पर रुचिकर व्याख्यान दिया। इस मौके पर प्रो. नंद गोपाल साहू, प्रो. मनीषा त्रिपाठी, डॉ. मनोज धुनी, डॉ. ललित मोहन, डॉ. गिरीश खर्कवाल, डॉ. दीपशिखा जोशी, डॉ. आंचल अनेजा, डॉ. आकांक्षा रानी, डॉ. भावना पंत, डॉ. सतीश, डॉ. कुंदन आदि मौजदू रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।