{"_id":"69b3ea69c90c8534c80967d0","slug":"video-hotels-and-stalls-remain-locked-due-to-the-gas-crisis-in-nainital-2026-03-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"नैनीताल में गैस संकट के कारण होटलों और ठेलों पर ताले बंदी जैसे हालात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल में गैस संकट के कारण होटलों और ठेलों पर ताले बंदी जैसे हालात
गायत्री जोशी
Updated Fri, 13 Mar 2026 04:13 PM IST
Link Copied
नैनीताल में व्यावसायिक सिलेंडरों की आपूर्ति ठप होने से न केवल बड़े होटलों के किचन प्रभावित हुए हैं, बल्कि शहर की स्ट्रीट फूड वेंडर्स के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। कारोबारियों ने इमरजेंसी कोटे के तहत सिलेंडर देने की मांग की है। दूसरे देशों में चल रहे युद्ध ने नैनीताल को एक अनचाही ''''खामोशी'''' की गिरफ्त में कर दिया है। यह खामोशी उन रेस्टोरेंट्स की रसोइयों की है जहां से उठने वाली लजीज व्यंजनों की खुशबू अब गायब हो चुकी है। वजह है व्यावसायिक गैस सिलेंडरों का ''''अदृश्य'''' हो जाना। पश्चिम एशिया के तनाव ने नैनीताल के किचन की आग बुझा दी है, जिससे अब पर्यटकों की थाली और कारोबारियों की जेब, दोनों खाली नजर आ रही हैं। मल्लीताल से तल्लीताल तक कई मशहूर रेस्टोरेंट्स ने शटर डाउन कर दिए हैं। इसके अलावा जो कुछ खुले हैं उनके भी आधे गिरे शटर इस संकट की गवाही दे रहे हैं। जिनके पास थोड़ा बहुत स्टॉक बचा था, उन्होंने अपने मेन्यू कार्ड को ''''छोटा'''' कर दिया है। मोमोज, चाऊमीन और तवा रोटियों जैसे ज्यादा गैस खपत वाले व्यंजनों को ''''नॉट अवेलेबल'''' कर दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।