{"_id":"69b3ea70c1596e20d80e212d","slug":"video-demonstration-in-ramnagar-demanding-to-make-forest-villages-revenue-villages-2026-03-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Ramnagar: राजस्व गांव की मांग के लिए शहर में निकाला जुलूस, ब्लॉक प्रमुख के नेतृत्व में वन ग्रामवासियों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ramnagar: राजस्व गांव की मांग के लिए शहर में निकाला जुलूस, ब्लॉक प्रमुख के नेतृत्व में वन ग्रामवासियों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
गायत्री जोशी
Updated Fri, 13 Mar 2026 04:14 PM IST
Link Copied
रामनगर के सुंदरखाल, आमडंडा खत्ता, रिंगोड़ा खत्ता आदि वनग्राम के ग्रामीणों ने ब्लॉक प्रमुख मंजू नेगी के नेतृत्व में शहर में जुलूस निकाला। इस दौरान उन्होंने सरकार के ख़िलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए वनग्रामों को राजस्व ग्राम बनाने की मांग की। साथ ही तहसील पहुंचकर एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। बृहस्पतिवार को वन ग्राम को राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग को लेकर ग्रामीण डिग्री कॉलेज के पास एकत्रित हुए। जिसके बाद यहा से जुलूस निकालकर तहसील परिसर पहुचें। जहा एक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान ज्येष्ठ प्रमुख संजय नेगी ने कहा कि रामनगर के वन ग्राम और खत्ते में ग्रामीण आजादी से पहले से रह रहे हैं। आरोप लगाया कि विगत वर्ष चुनाव से पूर्व स्थानीय विधायक और सांसद ने वन ग्रामों को राजस्व ग्राम बनाने का वादा किया था। लेकिन चुनाव के बाद सांसद वन ग्राम में भ्रमण तक नहीं नहीं पहुचें।आरोप लगाया कि सरकार ग्रामीणों को उजाड़ने का कार्य कर रही है। उन्होंने जल्द ही वन ग्रामों को राजस्व ग्राम बनाने की मांग की मांग पूरी नहीं करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इस दौरान एस लाल, पुष्कर दुर्गापाल, ताईफ ख़ान, निशांत पपने, देवी राम आदि लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।