सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Teachers and employees in Pithoragarh protested demanding the restoration of the old pension scheme

पुरानी पेंशन बहाल करने करने की मांग, पिथौरागढ़ में गरजे शिक्षक और कर्मचारी

Gayatri joshi गायत्री जोशी
Updated Mon, 13 Apr 2026 01:35 PM IST
Teachers and employees in Pithoragarh protested demanding the restoration of the old pension scheme
पिथौरागढ़ में पुरानी पेंशन बहाली की मांग करते हुए जिलेभर के शिक्षक-कर्मचारियों ने जिला मुख्यालय में जोरदार प्रदर्शन किया। ढोल बजाकर और नारेबाजी करते हुए प्रदर्शनकारियों ने नगर की सड़कों पर जुलूस निकाला और कलेक्ट्रेट के बाहर धरना देकर अपनी आवाज उठाई।रविवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिलेभर से आए शिक्षकों और कर्मचारियों ने दोपहर में रामलीला मैदान सदर से जुलूस निकाला। पेंशन बहाल न करने पर आक्रोश जताते हुए सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी के साथ सैकड़ों की भीड़ नगर की सड़कों से होते हुए कलेक्ट्रेट के लिए रवाना हुई। कलक्ट्रेट के बाहर निर्धारित धरनास्थल पर हुई सभा में एनएमओपीएस (नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम ) के जिला संरक्षक और राजकीय शिक्षक संघ के जनपद अध्यक्ष प्रवीन रावल ने कहा कि सरकार पुरानी पेंशन योजना खत्म कर नई योजना लेकर आई, लेकिन उसमें भी कर्मचारियों के हितों का ध्यान नहीं रखा गया है। उन्होंने कहा शिक्षक अपने जीवन के इतने वर्ष सरकार को देते हैं लेकिन सरकार रिटायरमेंट के बाद उनके और उनके बच्चों के हितों की अनदेखी कर रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एएनएमओपीएस के पिथौरागढ़ अध्यक्ष बिजेंद्र लुंठी ने कहा कि 2016 से सरकार शिक्षक-कर्मचारियों के साथ छल कर रही है। एनपीएस को यूपीएस का नाम देकर कर्मचारियों के हितों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। सभी शिक्षक-कर्मचारियों ने अब मन बना लिया है कि यदि सरकार ने पुरानी पेंशन योजना बहाल नहीं की तो 2027 के चुनाव में सभी उसके खिलाफ मतदान करेंगे। प्रदर्शन में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी प्रदीप भट्ट, जितेंद्र वल्दिया, मोहित सिंह बिष्ट, पंकज खोलिया सहित दिग्विजय रावल, कमलेश पांडे, केएस अधिकारी, डॉ हरेंद्र रावल, लक्ष्मण कोरंगा, राजू राणा, अशोक ठकुराठी, देवराज कन्याल समेत अनेक शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Ujjain News: भस्म आरती में उमड़ा आस्था का सैलाब, त्रिपुंड और मुंडमाला पहनकर महाकाल ने दिए दिव्य दर्शन

13 Apr 2026

Rajasthan News: रणथंभौर में बनेगा नया सफारी पार्क? बाघों की बढ़ती संख्या के बीच वन विभाग का बड़ा प्रस्ताव

13 Apr 2026

Kotdwar: लकड़ी के चार गोदामों में लगी भीषण आग, मची चीख पुकार

13 Apr 2026

नार्दन रेलवे के महाप्रबंधक ने किया निरीक्षण, रेल गंगा पुल पर स्लीपर डालने का काम समय से पूरा करने के निर्देश

12 Apr 2026

कानपुर: राजधानी व वंदे भारत एक्सप्रेस में शराब बेचने वाला गिरफ्तार

12 Apr 2026
विज्ञापन

उज्जैन में बड़ा फर्जीवाड़ा: महाकाल भस्म आरती में VIP एंट्री के लिए फर्जी IAS बना युवक गिरफ्तार, ऐसे खुली पोल

12 Apr 2026

फर्रुखाबाद: ग्लोबल हॉस्पिटल में फॉर्मेलिन गैस का रिसाव, मचा हड़कंप

12 Apr 2026
विज्ञापन

कानपुर: पार्किंग विवाद में पति-पत्नी को पीटा; पुलिस जांच में जुटी

12 Apr 2026

कानपुर: रंग, रस और राग से सराबोर रहा बांग्ला मेला, हर रंग में दिखी बंगाली संस्कृति की झलक

12 Apr 2026

कानपुर: जगन्नाथ, सुभद्रा और बलभद्र का फूलों से किया शृंगार, मधुराष्टकम कार्यक्रम का आयोजन

12 Apr 2026

कानपुर: लाजपत भवन में यूपी बांग्ला मेला की धूम, दिखी बंगाल की समृद्ध संस्कृति

12 Apr 2026

Lakhimpur Kheri: बिजली लाइन की स्पार्किंग से भड़की आग, 11 बीघा गेहूं की फसल राख

12 Apr 2026

बहराइच में तीन दिन में बाघ और तेंदुओं के चार हमलों से ग्रामीणों में भय

12 Apr 2026

Rajasthan: 'केरल में बनेगी कांग्रेस-यूडीएफ की सरकार', पंचायत चुनाव टालने के आरोपों के बीच सचिन पायलट का दावा

12 Apr 2026

कानपुर: नगर कीर्तन में गतका दल के बच्चों ने दिखाया युद्ध कौशल

12 Apr 2026

कानपुर: पुल निर्माण के लिए बंद हुई नहर, जानवरों के लिए पानी का संकट

12 Apr 2026

कानपुर: मानवता की मिसाल, घायल दरोगा के इलाज के लिए संस्था ने जुटाए ₹1 लाख

12 Apr 2026

अंबाला: महेशनगर के ग्रीन पार्क में हुआ हादसा, छज्जा गिरने से एक व्यक्ति घायल

12 Apr 2026

UP में आज क्या-क्या हुआ? जानें UP की बड़ी खबरें | 12 April 2026 | UP Ki Baat | UP News | Live News

12 Apr 2026

विदिशा में कागजों में हो गई शादी: कुंवारी बेटी बनी दुल्हन, पिता दर-दर भटका; सिस्टम की चूक से हो गया कांड

12 Apr 2026

किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता: फरीदाबाद में सौम्या भारद्वाज ने चार स्वर्ण पदक जीतकर बनाया कीर्तीमान

12 Apr 2026

गुरुग्राम: ऊंची बिल्डिंग में रहने का ख्वाब पूरा, लेकिन रास्ता अधूरा

12 Apr 2026

छत्तीसगढ़, समता एक्सप्रेस निरस्त होने से पंजाबमेल एक्सप्रेस में बढ़ी भीड़

12 Apr 2026

सादाबाद में सपा कार्यकर्ता सम्मेलन, पूर्व जिलाध्यक्ष बोले- एसडीएम-इंस्पेक्टर की औकात नहीं थी कि हमारा फोन पहुंचे और काम न हो

12 Apr 2026

VIDEO: बदरीनाथ वन प्रभाग की पिंडर रेंज के जंगलों भड़की आग

12 Apr 2026

व्यापारियाें ने कलेक्टर आवास का किया घेराव, पुलिस पर लगाए बिना जांच मुकदमा लिखने के आरोप

12 Apr 2026

लूट मामले में दतिया पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा, दस दिन पहले हुई थी घटना

12 Apr 2026

VIDEO: मरीजों की जान बचाने के लिए किया महादान

12 Apr 2026

VIDEO: टिहरी में अनियंत्रित होकर खाई में गिरी पिकअप, चालक की मौत

12 Apr 2026

Kotputli-Behror News: रीको क्षेत्र में भीषण आग से कपड़ा फैक्टरी खाक, दूर तक दिखीं लपटें; कैसे हुआ हादसा?

12 Apr 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed