{"_id":"6704eff3fbdde9842e057929","slug":"video-tharaga-paja-mahatasava-ka-aagaja-pahal-bra-haga-liva-parasaranae","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : दुर्गा पूजा महोत्सव का आगाज, पहली बार होगा लाइव प्रसारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : दुर्गा पूजा महोत्सव का आगाज, पहली बार होगा लाइव प्रसारण
सर्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से आयोजित 68वां दुर्गा पूजा महोत्सव का आज से आगाज होगा। दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से महोत्सव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
सोमवार को सेवा समिति हॉल में पत्रकार वार्ता कर कमेटी के उपाध्यक्ष त्रिभुवन फर्त्याल ने बताया कि इस वर्ष महोत्सव का लाइव प्रसारण किया जाएगा। बताया कि मंगलवार को सुबह कलश यात्रा, षष्ठी पूजा, स्थापना, आमंत्रण, अधिवास एवं संध्या आरती का आयोजन किया जाएगा। बुधवार सुबह पत्रिका लेइंग एवं सप्तमी पूजा, पुष्पांजलि, देवी भोग, सुंदरकांड, सांस्कृतिक कार्यक्रम, संध्या आरती और अर्द्धरात्रि पूजा होगी। शुक्रवार को महानवमी पूजा समापन, पुष्पांजलि, हवन यज्ञ कन्या पूजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
बताया कि शनिवार को महादशमी पूजा समापन और देवी वरण नयना देवी मंदिर से डोला नगर भ्रमण कर मूर्ति विसर्जन किया जाएगा। बताया कि नौ अक्तूबर को लोकगायक राकेश खनवाल, 10 को लोकगायिका माया उपाध्याय और 11 को लोकगायक इंदर आर्य और खुशी जोशी प्रस्तुति देंगी। यहां अध्यक्ष बहादुर बिष्ट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष त्रिभुवन फर्त्याल, महासचिव उमेश मिश्रा, कोषाध्यक्ष राकेश कुमार, दिनेश भट्ट, पीके शर्मा, चंदन कुमार दास, भास्कर बिष्ट, सुरेंद चौधरी, डॉली भट्टाचार्य, मनोज बिष्ट आदि रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।