{"_id":"685652fef8eeacdaad0dbc87","slug":"video-uttarakhand-gau-seva-commission-chairman-held-a-meeting-with-officers-in-nainital-2025-06-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"Nainital: उत्तराखंड गो सेवा आयोग अध्यक्ष ने अफसरों के साथ की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital: उत्तराखंड गो सेवा आयोग अध्यक्ष ने अफसरों के साथ की बैठक
उत्तराखंड गो सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र अंथवाल ने शुक्रवार को नैनीताल क्लब में गो कल्याण अधिकारियों के साथ बैठक कर गोशाला स्थापना, संचालन समिति, जिला पशु क्रूरता निवारण समिति के कार्यों की जानकारी ली। शुक्रवार को आयोग के अध्यक्ष डॉ. अंथवाल ने कहा कि जो व्यक्ति गोवंश को छोड़ते हैं, उनके विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाए और नगर निकाय अर्थदंड लगाए। उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन गोशालाओं को शीघ्र पूरा किया जाए और सुरक्षित स्थानों पर ही निर्माण हो। प्रत्येक विकासखंड में गोशाला निर्माण के लिए भूमि चयन कर प्रस्ताव जनपद स्तरीय समिति को शीघ्र भेजे जाएं। अध्यक्ष ने सड़क दुर्घटनाओं से बचाने के लिए पशुओं के गले में रेडियम रिफ्लेक्टर कॉलर लगाने को कहा। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. डीसी जोशी ने बताया कि जिले के गोसदनों में करीब 3000 गोवंश हैं और तीन गोशालाएं निर्माणाधीन हैं। कहा कि पशु कल्याण एवं गो संरक्षण के विषय में बच्चों में जागरूकता बढ़ाने के लिए जुलाई से स्कूलों में निबंध लेखन, वाद-विवाद प्रतियोगिताएं कराई जाएं। यहां सीडीओ अनामिका, एडीएम पीआर चौहान, एसडीएम नवाजिश खलिक, सीओ प्रमोद शाह, चंदन सिंह अधिकारी उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।