बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   'Tehsil Diwas' held in Srinagar: Over 70 officials arrived, but only two complainants turned up.

श्रीनगर में तहसील दिवस का आयोजन, अधिकारी पहुंचे 70 से अधिक, फरियादी मात्र दो

Aman Maithani अमन मैथानी
Updated Tue, 04 Aug 2026 08:16 PM IST
'Tehsil Diwas' held in Srinagar: Over 70 officials arrived, but only two complainants turned up.
तहसील सभागार में श्रीनगर में डीएम पौड़ी की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित तहसील दिवस मजाक बन कर रह गया। यहां तहसील सभागार 70 से अधिक अधिकारियों/कर्मचारियों से तो खचाखच भरा रहा, लेकिन फरियादी केवल दो रहे। साढ़े दस बजे से आयोजित होने वाला यह तहसील दिवस साढ़े ग्यारह बजे बाद शुरू हुआ और डीएम के स्वागत के बाद मात्र 10 मिनट में ही समाप्त भी हो गया। तहसील दिवस में पहुंचे नगर निगम के पार्षद संदीप रावत ने नगर निगम के वार्ड 40 में खेल मैदान एवं विद्युत उप संस्थान के लिए भूमि हस्तांतरण की लंबित पत्रावलियों का निस्तारण करने की मांग की डीएम के समक्ष रखी। जिस पर डीएम ने सबंधित विभागों से इसकी जानकारी ली व इसका समाधान करने के निर्देश दिए। इसके अलावा ग्राम प्रधान बछेली कुलदीप सिंह ने सिंचाई नहर क्षतिग्रस्त होने व एनआईटी सुमाड़ी में डंपिंग जोन पर मिट्टी डाले जाने से हो रही समस्या के समाधान की मांग की। मौके पर वार्ड 40 के पार्षद संदीप रावत ने कहा कि तहसील दिवस की सूचना तहसील स्तर से उचित माध्यमों के द्वारा नहीं दी जाती है। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने एक विभाग के अधिकारी को किसी कार्य से फोन किया तो उनके स्तर से उन्हें तहसील दिवस की जानकारी प्राप्त हो सकी। उन्होंने कहा कि डीएम व सीडीओ सहित अन्य जिलास्तरीय अधिकारियों की मौजूदगी में होने वाले तहसील दिवस की सूचना भी आम लोगों को नहीं मिल पाना, प्रशासन की कार्य प्रणाली पर कई सवालिया निशान हैं। इस दौरान मीडियाकर्मियों ने भी तहसील स्तर से तहसील दिवस की सूचना मीडिया को भी न दिए जाने पर कड़ी नाराजगी जताई। इस दौरान डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने तहसील दिवस का प्रचार-प्रसार सही तरीके से न किए जाने व फरियादियों के न आने पर नाराजगी जताई, उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी, कर्मचारी अपना-अपना समय निकालकर तहसील दिवस में आए हैं, लेकिन फरियादी नहीं हैं। उन्होंने तहसील दिवस पर पहुंचे अधिकारियों को नगर क्षेत्र स्थित अपने-अपने संस्थानों व विभागों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने एसडीएम नुपूर वर्मा को भविष्य में होने वाले तहसील दिवस के प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए, जिससे लोगों को इसका लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Una News: 'माय भारत' लीडरशिप बूटकैम्प संपन्न, ऊना के 35 युवाओं ने सीखे नेतृत्व और टीमवर्क के गुर

04 Aug 2026

Ambikapur News: रामानुजगंज में भीषण अग्निकांड, कपड़ा दुकान जलकर खाक; कारोबारी को 50 लाख से अधिक का नुकसान

04 Aug 2026

Mandi News: भड़ोल पंचायत में स्थायी पंचायत सचिव और पटवारी की मांग, अधिकारियों के साथ बैठक में उठे विकास के मुद्दे

04 Aug 2026

Rampur Bushahr: नाथपा-झाकड़ी विस्थापितों की जमीन पर बाहरी लोगों को बसाने का विरोध, ग्रामीणों ने सरकार से लगाई गुहार

04 Aug 2026

टोहाना में शहीद चौक निर्माण की मांग, किसान संगठनों का अनिश्चितकालीन धरना जारी कांग्रेस विधायक परमवीर सिंह का ऐलान, सरकार न करे तो खुद खर्च से शुरू करवाऊंगा काम

04 Aug 2026
विज्ञापन

टोहाना बिजली कर्मियों का हुंकार: सरकार की नीतियों के खिलाफ हजारों का प्रदर्शन, 11 से 3 दिन की हड़ताल का ऐलान

04 Aug 2026

लगातार दूसरे दिन गरजे बिजली कर्मचारी-इंजीनियर, निजीकरण के खिलाफ तेज किया आंदोलन

विज्ञापन

फतेहाबाद लंबित मांगों को लेकर कर्मचारी संघ एसडीएम के माध्यम से सौंपा ज्ञापन

04 Aug 2026

लखनऊ में नादरगंज के रोडवेज कार्यशाला और ट्रांसपोर्ट नगर मेट्रो स्टेशन के पास जलभराव से लोग परेशान

04 Aug 2026

AAP का पीएम आवास मार्च रोका, केजरीवाल बोले- आंदोलन जारी रहेगा; पुलिस के आश्वासन के बाद धरना समाप्त

04 Aug 2026

कानपुर: गंगा का जलस्तर बढ़ा, ब्रह्मवर्त खूटी मंदिर परिसर में पहुंचा पानी

04 Aug 2026

चकबंदी प्रक्रिया निरस्त किए जाने की मांग लेकर लखनऊ में धरने पर बैठे बांदा-अमेठी के किसान

04 Aug 2026

लखनऊ में सावन में उमापति महादेव मंदिर में चोरी, सामान व नकदी पार

04 Aug 2026

कानपुर: प्रथम आगमन पर भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा का भव्य स्वागत

04 Aug 2026

कानपुर: जुगुल पैलेस में भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रोहित मिश्रा का स्वागत

04 Aug 2026

कानपुर: आईटीआई में आयोजित दिव्यांग मेले का डीएम ने किया निरीक्षण

04 Aug 2026

Shamli: झमाझम बारिश से मिली गर्मी से राहत, कई इलाकों में हुआ जलभराव

04 Aug 2026

Saharanpur: सहारनपुर में बूंदाबांदी से मौसम हुआ सुहाना, कांवड़ियों को मिली गर्मी से राहत

04 Aug 2026

Hamirpur News: जिला आयुर्वेदिक अस्पताल में मरीजों की सुविधाओं पर होगा 38.17 लाख खर्च, आरकेएस बैठक में कई फैसले

गोरखनाथ मंदिर सुरक्षा में तैनात स्नाइफर डॉग 'वेनमोर' की कैंसर से मौत

04 Aug 2026

Solan News: मालरोड पर तेज रफ्तार स्कूटी ने महिला को मारी टक्कर, सड़क पर गिरी घायल; अस्पताल में कराया भर्ती

04 Aug 2026

एएमयू के बैतुस्सलात से निकला चेहल्लुम का जुलूस

04 Aug 2026

पंचकूला सेक्टर 1 रेड बिशप के बाहर धरने पर बैठे हरियाणा टूरिज्म के कर्मचारी

04 Aug 2026

पंचकूला सेक्टर 1 लघु सचिवालय में मॉक ड्रिल

04 Aug 2026

भाजपा युवा मोर्चा ने मनाया प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का जन्मदिवस

04 Aug 2026

Drug Bust in Shimla: 6 करोड़ की 1.120 किलो हाई ग्रेड हेरोइन बरामद, हरियाणा का तस्कर गिरफ्तार

04 Aug 2026

पंचकूला बिजली बोर्ड दफ्तर में अपनी मांगों को लेकर बिजली बोर्ड के कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

04 Aug 2026

तेज बारिश और ठंडी हवाओं से मोगा में बदला मौसम, गर्मी से राहत

गाजुवाला में पेड़ कटाई मामले में शिकायतकर्ता बोला- समझौते के लिए किया जा रहा टॉर्चर बीडीपीओ बोले- दोनों पक्षों के बयान दर्ज, 2-3 दिन में भेजेंगे जांच रिपोर्ट

04 Aug 2026

10 करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान का शुभारंभ एसपी कुलदीप सिंह बोले- युवाओं को नशे से बचाना पूरे समाज की जिम्मेदारी

04 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed