{"_id":"6a70b27ffc0b65fe680d058e","slug":"video-bjp-burns-effigy-of-leader-of-opposition-in-lok-sabha-rahul-gandhi-labels-congress-anti-hindu-2026-08-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: भाजपा ने फूंका लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का पुतला, कांग्रेस को बताया हिंदू विरोधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: भाजपा ने फूंका लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का पुतला, कांग्रेस को बताया हिंदू विरोधी
अरविंद कुमार
Updated Mon, 03 Aug 2026 08:53 PM IST
पिथौरागढ़। भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का पुतला जलाते हुए कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कांग्रेस और राहुल गांधी को हिंदू और सनातन विरोधी बताया।
भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सिल्थाम तिराहे पर एकत्र होकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि संसद में राहुल गांधी ने हिंदुत्व और सनातन धर्म पर सवाल उठाए जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने सनातन धर्म का अपमान कर हर हिंदु की भावनाओं को आहत किया है। इस कृत्य के लिए देश की जनता राहुल गांधी और कांग्रेस को माफ नहीं करेगी। कांग्रेस आज मुद्दाविहीन हो चुकी है। अब इस तरह के हथकंडे अपना रही है जिसे जनता भली-भांति समझती है। सभी ने कहा कि राहुल गांधी को अपने कृत्य के लिए सार्वजनिक तौर पर माफी मांगनी चाहिए। पुतला जलाने वालों में जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद, विरेंद्र बोहरा, दिवाकर जोशी, इंद्र लुंठी, रघुवीर सिंह बिष्ट, रवि जंग, ललित भट्ट, महिला मोर्चा की अध्यक्ष लक्ष्मी मेहता, प्रियंका पांडे, ऊषा तिवारी, कल्पना टम्टा, भावना भट्ट आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।