{"_id":"6a7f588c6d730bcd8202111a","slug":"video-congress-made-stage-purification-an-issue-after-the-national-president-public-meeting-in-haldwani-2026-08-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रखा उपवास, कहा- धर्म के नाम पर देश के लोगों को बांट रही है सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रखा उपवास, कहा- धर्म के नाम पर देश के लोगों को बांट रही है सरकार
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीते दिनों हल्द्वानी में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा के बाद मंच शुद्धिकरण को मुद्दा बनाते हुए डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति के पास उपवास रखते हुए आक्रोश जताया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार धर्म के नाम पर देश के लोगों को बांट रही है जो संविधान का उपहास है।
जिलाध्यक्ष मुकेश पंत ने कहा कि बीते दिनों जिस तरह राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे की जनसभा के बाद मंच शुद्धिकरण किया इससे साफ है कि भाजपा और मौजूदा सरकार संविधान को नहीं समझती। भाजपा और सरकार सिर्फ संघ की भाषा समझते हुए देश को धर्म और जाति के नाम पर बांट रही है जो गंभीर है। पूर्व दायित्वधारी मनोज ओझा ने कहा कि कांग्रेस संविधान में विश्वास रखती है और इसकी विरोधी ताकतों का मुंहतोड़ जवाब देगी। कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश और प्रदेश के लोग महंगाई, बेरोजगार और भ्रष्टाचार से त्रस्त हैं। सरकार इन मुद्दों को दरकिनार कर देश और प्रदेश में जातिवाद फैला रही है। अब जनता भाजपा की इन झूठी बातों में नहीं आएगी। जनता ने भाजपा को सत्ता से हटाने का मन बना लिया है। इस मौके पर त्रिलोक महर, प्रयाग राज, नरेश कुमार, सुधीर चौहान, रोहित बिष्ट, अमन कुमार, दीपांशु वर्मा, जगदीश बिष्ट सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।