{"_id":"6a4140b761cbcb2ec5054cc3","slug":"video-demand-for-air-ambulance-service-in-munsiyari-during-the-monsoon-season-2026-06-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: मानसूनकाल में मुनस्यारी में एयर एंबुलेंस उपलब्ध कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: मानसूनकाल में मुनस्यारी में एयर एंबुलेंस उपलब्ध कराने की मांग
अरविंद कुमार
Updated Sun, 28 Jun 2026 09:11 PM IST
Link Copied
बंगापानी(पिथौरागढ़)। मानसूनकाल में एयर एंबुलेंस सेवा उपलब्ध कराने के साथ ही सड़क, संचार सेवाओं को दुरुस्त करने की मांग पर कांग्रेस ने एसडीएम डॉ. ललित मोहन तिवारी के माध्यम से डीएम को ज्ञापन भेजा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में संचार सेवा बदहाल है। ऐसे में मानसूनकाल में क्षेत्र के लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ेगा।
शनिवार को यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष विक्रम दानू के नेतृत्व में कार्यकर्ता तहसील मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन देते हुए कहा कि मुनस्यारी विकासखंड आपदा की दृष्टि से संवेदनशील है। मानसूनकाल में आपदा की घटनाएं आम हैं। ऐसे में आपात स्थिति में हेली या एयर एंबुलेंस सेवा वरदान साबित हो सकती है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से क्षेत्र में संचार सेवा बदहाल है। उन्होंने मानसूनकाल से पूर्व संचार सेवा दुरुस्त करने के साथ सड़कों के सुधारीकरण की मांग की। वहीं बोना के आपदा प्रभावित मंघाराम को मुआवजा देते हुए विस्थापित करने को कहा। चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समय से इन समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो क्षेत्र की जनता आंदोलन करने के लिए मजबूर होगी। ज्ञापन देने वालों में अभिजीत सिंह तिवारी, लक्ष्मण विश्वकर्मा, मनोज कुमार, किशोर सिंह, सोनू खत्री, हरीश सिंह, लक्ष्मण भंडारी, मुकेश सिंह, बलवंत सिंह, संदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।