{"_id":"6a40e53866a1380bf1065286","slug":"video-tree-debris-lying-in-the-park-for-two-months-2026-06-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"दो महीने से पार्क में पड़ा पेड़ों का मलबा, शिकायतों के बाद भी नहीं हुई सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो महीने से पार्क में पड़ा पेड़ों का मलबा, शिकायतों के बाद भी नहीं हुई सफाई
नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 02:41 PM IST
Link Copied
नोएडा शहर के सबसे पुराने सेक्टर-12 स्थित प्रियदर्शनी पार्क में पिछले करीब दो महीने से पेड़ों की कटी शाखाएं और तने पड़े हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पार्क में दो महीने पहले पेड़ों की छंटाई कराई गई थी। इसके बाद आई तेज आंधियों में भी कई पेड़ और शाखाएं गिर गई थीं, लेकिन उनका मलबा अब तक नहीं हटाया गया है।
स्थानीय निवासियों का आरोप है कि लंबे समय से पड़ा मलबा अब कूड़ा फेंकने की जगह बनता जा रहा है। इससे पार्क की साफ-सफाई और सुंदरता प्रभावित हो रही है। सुबह-शाम टहलने और व्यायाम करने आने वाले लोगों को भी गंदगी के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि संबंधित विभाग से कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।