{"_id":"69c26e777a00264ea00c8934","slug":"video-diploma-engineers-on-strike-in-pithoragarh-2026-03-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh: डिप्लोमा इंजीनियरों की हड़ताल, कामकाज प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh: डिप्लोमा इंजीनियरों की हड़ताल, कामकाज प्रभावित
गायत्री जोशी
Updated Tue, 24 Mar 2026 04:29 PM IST
Link Copied
पिथौरागढ़ में डिप्लोमा इंजीनियर पदोन्नति, पुरानी पेंशन बहाली, स्थानांतरण सहित 27 सूत्रीय मांगों को लेकर मांगों पर दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। इंजीनियरों के कार्य बहिष्कार से कामकाज प्रभावित होने लगा है। सड़कों पर सुरक्षात्मक कार्य अटक गए हैं तो अन्य निर्माण कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।
सिंचाई, ग्रामीण निर्माण विभाग, लघु ढाल सहित अन्य विभागों के डिप्लोमा इंजीनियरों ने संघ भवन में धरना दिया। उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से ग्रेड पे, पुरानी पेंशन बहाली, जल संस्थान और निगम का एकीकरण और राजकीयकरण करने सहित अन्य मांगों पर संघर्ष कर रहे हैं। पूर्व में सीएम और मुख्य सचिव ने सभी मांगों पर उचित निर्णय लेने का आश्वासन दिया था। अब तक इन मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ऐसे में मजबूरन हमें कामकाज छोड़कर हड़ताल करनी पड़ रही है। चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक सभी मांगें पूरी नहीं होतीं वे काम पर नहीं लौटेंगे। इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष प्रदीप नेगी, शाखा अध्यक्ष मनीष पंत, सचिव मनोज उपाध्याय, ऋषभ शाह, गुंजन, मंगला, संजय वर्मा, महिमा पंगरिया, दिनेश जोशी, विनीता परिहार आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।