{"_id":"67f10cbb7a412bf22302ca1b","slug":"video-pal-naha-bna-ta-karaga-pacayata-oura-vathhanasabha-canava-ka-bhashhakara-lga-na-kalkatarata-pahacakara-kaya-paratharashana-2025-04-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : पुल नहीं बना तो करेंगे पंचायत और विधानसभा चुनाव का बहिष्कार, लोगों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : पुल नहीं बना तो करेंगे पंचायत और विधानसभा चुनाव का बहिष्कार, लोगों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर किया प्रदर्शन
क्वारबन-बेलतड़ी सड़क पर पुल निर्माण शुरू न होने से आक्रोशित क्षेत्र के लोगों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा पुल न बनने से सड़क के कोई मायने नहीं हैं। उन्होंने जल्द पुल का निर्माण शुरू न होने पर पंचायत और विधानसभा चुनाव के बहिष्कार का ऐलान किया। बेलतड़ी, धारीऐर सहित आसपास के ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन करते हुए कहा कि कई आंदोलन और लंबे संघर्ष के बाद क्वारबन-बेलतड़ी सड़क का निर्माण हुआ। सड़क निर्माण के चार साल बाद भी इस पर पुल नहीं बन सका है। स्वीकृति के बाद भी पुल का निर्माण नहीं किया जा रहा है। बगैर पुल के उनके लिए सड़क के कोई मायने नहीं हैं। सड़क होने के बाद भी उन्हें पैदल आवाजाही करनी पड़ रही है। आपदा से पैदल रास्ता भी क्षतिग्रस्त है। ऐसे में वे जान जोखिम में डालकर आवाजाही करने के लिए मजबूर हैं। कहा लोकसभा चुनाव में जब उन्होंने मतदान के बहिष्कार का ऐलान किया तो प्रशासनिक अधिकारियों ने जल्द पुल निर्माण का आश्वासन देकर उन्हें मनाया। लंबा समय बीतने के बाद भी पुल का निर्माण शुरू नहीं हो सका है। इस दौरान उन्होंने शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारे लगाए। चेतावनी देते हुए कहा जल्द पुल का निर्माण शुरू नहीं हुआ तो वे पंचायत और विधानसभा चुनाव में मतदान नहीं करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।