Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Pithoragarh News
›
programme was organised at Ramlila Maidan under the theme of Government of the People, Four Years Unparalleled in pithoragarh
{"_id":"69c126aaed8159fc7a012ec2","slug":"video-programme-was-organised-at-ramlila-maidan-under-the-theme-of-government-of-the-people-four-years-unparalleled-in-pithoragarh-2026-03-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh: रामलीला मैदान में जन-जन की सरकार, सरकार के चार साल बेमिसाल कार्यक्रम का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh: रामलीला मैदान में जन-जन की सरकार, सरकार के चार साल बेमिसाल कार्यक्रम का आयोजन
गायत्री जोशी
Updated Mon, 23 Mar 2026 05:10 PM IST
Link Copied
पिथौरागढ़ में जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल थीम के तहत रामलीला मैदान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रदेश सरकार की चार वर्षों की उपलब्धियां, जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगांई द्वारा विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी एवं स्टॉलों के निरीक्षण के साथ हुआ। स्कूली बच्चों एवं कलाकारों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए। जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद, मेयर कल्पना देवलाल, दायित्वधारी गणेश भंडारी ने विगत चार चाल में किए गए विकास कार्य एवं पर्यटन गतिविधियों के बारे में बताया। जिलाधिकारी ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को सीधे जनता तक पहुंचाने एवं उनकी समस्याओं के त्वरित निस्तारण का प्रयास किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर परामर्श दिया। मुख्यमंत्री ने प्रसारण के दौरान प्रदेशवासियों को संबोधित करते हुए विगत चार वर्षों की उपलब्धियां, आधारभूत संरचना के विकास, रोजगार सृजन एवं महिला सशक्तिकरण के प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मूल मंत्र एवं संकल्प से सिद्धि के साथ कार्य करने की प्रतिबद्धता दोहराई। संचालन महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र कविता भगत और करन थापा ने किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, महामंडलेश्वर वीरेंद्रानंद महाराज, गुरुकुलानंद सरस्वती, ब्लॉक प्रमुख कनालीछीना महिमन कन्याल, भाजपा जिला महामंत्री इंदर लुंठी, मनोज सामंत, पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रह्लाद कोंडे, एडीएम योगेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।