{"_id":"676fc919bacf1ac5e60e7c68","slug":"video-utatarakhada-nakaya-canavapatharagaugdhha-ma-rataranaga-oifasara-eva-sahayaka-rataranaga-oifasara-ka-tanata","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : उत्तराखंड निकाय चुनाव...पिथौरागढ़ में रिटर्निंग ऑफिसर एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर की तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : उत्तराखंड निकाय चुनाव...पिथौरागढ़ में रिटर्निंग ऑफिसर एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर की तैनाती
पिथौरागढ़ जनपद में निकाय चुनाव को संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी विनोद गोस्वामी ने रिटर्निंग ऑफिसर एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर की तैनाती कर दी गई है। जिलाधिकारी ने बताया कि निकाय चुनावों की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार नगर निगम पिथौरागढ़ में 19 संवेदनशील, 20 अति संवेदनशील मतदान बनाए गए हैं। नगर पालिका परिषद डीडीहाट में तीन, धारचूला में चार संवेदनशील और एक अति संवेदनशील मतदान स्थल है। बेड़ीनाग में तीन, गंगोलीहाट में दो संवेदनशील एवं दो अति संवेदनशील मतदान स्थल हैं। नगर पंचायत मुनस्यारी में पांच संवेदनशील एवं एक अति संवेदनशील मतदान स्थल है। इस प्रकार जिले में कुल 31 संवेदनशील एवं 23 अति संवेदनशील मतदान स्थल चिन्हित किये गये हैं। निकाय चुनावों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए धारा-163 के प्रावधानों के तहत नगर निकाय क्षेत्रों में प्रभावी कार्यवाही के लिए सभी उप जिला मजिस्ट्रेट को निर्देश दिए गए हैं। चुनाव संपन्न कराने को बी आठ मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें पीठासीन, मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय की तैनाती की जा रही है। मतदान संपन्न कराने के लिए जिले में 400 कार्मिकों की आवश्यकता होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।