{"_id":"6a4140b2d2cf3b53100a4cf9","slug":"video-youths-demanded-the-suspension-of-the-sub-inspector-and-staged-a-protest-2026-06-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: युवाओं ने की एसआई के निलंबन की मांग, किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: युवाओं ने की एसआई के निलंबन की मांग, किया प्रदर्शन
अरविंद कुमार
Updated Sun, 28 Jun 2026 09:11 PM IST
Link Copied
पिथौरागढ़। युवकों ने एक एसआई पर अपने साथी के साथ बेवजह मारपीट का आरोप लगाते हुए उसके निलंबन की मांग पर एसपी कार्यालय के बाहर धरना देते हुए प्रदर्शन किया। एसआई के खिलाफ कार्रवाई न होने पर उन्होंने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
शनिवार की दोपहर युवा एसपी कार्यालय के पास घंटाकर तिराहा पहुंचे। उन्होंने एसआई पर बीते दिनों मेले के दौरान अपने साथी घंटाकरण निवासी सचिन भंडारी के साथ बेवजह मारपीट करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने पुलिस का पुतला भी फूंका। इसके बाद युवा प्रदर्शन करते हुए एसपी कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान एसआई ने सचिन भंडारी को बुरी तरह पीट दिया। उन्होंने लॉकअप में बंद कर शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न करने का भी आरोप लगाते हुए संबंधित एसआई के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस अधिकारियों ने युवकों से कहा कि मामले में जांच चल रही है। युवकों ने जांच पूरी होने तक एसआई को निलंबित करने की मांग की। चेतावनी देते हुए कहा कि एसआई के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।
--------
यह है मामला
पिथौरागढ़। बीते 23 जून की देर शाम नगर में ऐंचोली रोड के पास लगे मेले के दौरान कुछ महिलाओं और युवतियों के बीच मारपीट हो गई। इसी दौरान मेले में शामिल सचिन भंडारी ने एसआई पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। सचिन का आरोप है एसआई ने बिना वजह उन्हें धक्का दिया और इसका कारण पूछने पर उन्होंने उसकी पिटाई कर दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। आरोप है कि एसआई उसे ऐंचोली चौकी ले गया और वहां भी उसे पीटा गया। संवाद
------
कोट-मामले की जांच की जा रही है। युवकों को जांच के बाद उचित कार्रवाई के लिए आश्वस्त किया गया है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
उमेश मलिक, प्रभारी सीओ, पिथौरागढ़
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।